एक्सप्लोरर

Yamaha RX 100: यामाहा आरएक्स 100 की नए अवतार में होगी वापसी, इस बाइक से होगी टक्कर

यामाहा अपनी बाइक आरएक्स के आइकॉनिक नाम को मजबूत करने और बाजार में अपने प्रतिद्वंदी रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने के लिए इस बाइक में 250cc का इंजन भी दे सकती है.

Yamaha RX100 Relaunch: एक समय था जब यामाहा की आरएक्स100 मोटरसाइकिल की दुनियाभर में एक अलग ही धमक थी. इसे हर बाइक प्रेमी ने कभी न कभी जरुर चलाया, देखा या सुना होगा. यह बाइक एक समय आइकन मानी जाती है, लेकिन कुछ कारणों से इस बाइक को कंपनी ने भारत में बंद कर दिया था. लेकिन इस बाइक लोग आज भी लोग खूब याद करते हैं और कभी कभार यह पुरानी बाइक सड़कों पर दिख भी जाती है. लोगों की इसी पसंद को देखते हुए कंपनी इसकी बाजार में वापसी करने वाली है. जिसका खुलासा कुछ समय पहले ही कंपनी के चेयरमैन ईशिन चिहाना ने भी किया था, उन्होंने यह भी बताया था कि इस बाइक को दोबारा लाने की रणनीति के कारण ही कंपनी ने अभी तक किसी अन्य बाइक को इस नाम के साथ नहीं लॉन्च किया है. 

कैसा होगा इंजन?

देश में नए और कड़े BS6 फेज 2 उत्सर्जन मानदंडों की वजह से इस बाइक में पुराना 2-स्ट्रोक इंजन देखने को नहीं मिलेगा. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस बाइक के नए अवतार में एक बड़ा इंजन दे सकती है. यामाहा इंडिया के चेयरमैन ने बताया है कि कि आरएक्स100 देश के लोगों के बीच अपने परफॉर्मेंस, डिजाइन और साउंड की वजह से बहुत अधिक पॉपुलर है, कंपनी इसमें एक एक बड़ा इंजन देने पर विचार कर रही है.  

नई यामाहा आरएक्स100 का इंजन 100cc का न होकर बड़ा इंजन हो सकता है, लेकिन अभी इसके बारे में जानकारी को स्पष्ट नहीं किया गया है. हालांकि कंपनी फिलहाल अपने स्कूटर और बाइक में 125 cc से लेकर 250cc तक के इंजन का इस्तेमाल करती है. एक अनुमान के मुताबिक नई आरएक्स 100 के लिए भी इन्हीं में किसी इंजन को दिया जा सकता है. 

कब होगी लॉन्च?

यामाहा अपनी बाइक आरएक्स के आइकॉनिक नाम को मजबूत करने और बाजार में अपने प्रतिद्वंदी रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने के लिए इस बाइक में 250cc का इंजन भी दे सकती है. हालांकि लोगों का इसके लिए इंतजार इतनी जल्दी खत्म नहीं होने वाला है, क्योंकि यह 2026 तक बाजार में लॉन्च की जा सकती है. 

किससे होगी टक्कर?

अगर यह बाइक 250cc के इंजन के साथ आती है तो इसकी टक्कर TVS Ronin से हो सकती है. यह एक क्रूजर बाइक है, जिसकी भारत में कीमत ₹1,49,000 से शुरू होती है.   इसमें एक 225.9cc BS6 इंजन मिलता है, जो 20.1 bhp की पॉवर और 19.93 Nm का टार्क जेनरेट करता है. साथ ही इसमें ढेर सारे फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें :- बहुत बड़ी है फैमिली, फिर भी नहीं है चिंता की बात, आपके लिए ही बनी है ये 13 सीटर कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़कों पर राज करती थी Tata Sumo, अब नए अवतार में लेगी एंट्री
सड़कों पर राज करती थी Tata Sumo, अब नए अवतार में लेगी एंट्री
टोल नियम बदले, हाईवे पर सफर करने वालों पर क्या होगा इसका असर?
टोल नियम बदले, हाईवे पर सफर करने वालों पर क्या होगा इसका असर?
देश की सबसे सस्ती EV हो गई महंगी, अब खर्च करने होंगे इतने पैसे
देश की सबसे सस्ती EV हो गई महंगी, अब खर्च करने होंगे इतने पैसे
कारों में CNG हिट, बाइक में क्यों है फ्लॉप?
कारों में CNG हिट, बाइक में क्यों है फ्लॉप?

वीडियोज

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget