एक्सप्लोरर

New Yamaha Scooter: यामाहा ने लॉन्च किया 2023 Aerox 155 स्कूटर, ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर से है लैस 

2023 Yamaha Aerox 155 Rival: इस स्कूटर का मुकाबला टीवीएस एनटॉर्क से होता है, जिसमें एक 124सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है. यह स्कूटर बाजार में कुल 6 रंगों में उपलब्ध है.

2023 Yamaha Aerox 155: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा मोटर्स ने देश में 2023 Aerox 155 स्कूटर को लॉन्च कर दिया है. यह अपने सेगमेंट का पहला ऐसा मैक्सी स्कूटर है, जिसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है. इस फीचर को कंपनी ने अपने अन्य 2023 मॉडल वाहनों के साथ भी दिया है, जिसमें MT-15 V2, R15 V4 और R15S जैसे मॉडल शामिल हैं. 

क्या है ट्रैक्शन कंट्रोल

ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम व्हीलस्पिन को कम करके चालक के लिए बेहतर कंट्रोल और परफॉर्मेंस में सुधार करता है. 2023 यामाहा एरॉक्स 155 को E20 फ्यूल के लिए तैयार किया गया है. साथ ही इसमें ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स सिस्टम (OBD-II) भी दिया गया है.

कैसा है इंजन?

इस स्कूटर में155cc लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व ब्लू कोर इंजन दिया गया है, जो 8,000rpm पर 15PS का पॉवर और 6,500rpm पर 13.9Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसे CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. साथ ही इसमें हैज़र्ड सिस्टम और नया सिल्वर कलर दिया है. 

2023 यामाहा एमटी-15 वी2

यामाहा ने 2023 एमटी-15 वी2 को अब दो नए रंगों- डार्क मैट ब्लू और मैटेलिक ब्लैक कलर के साथ एक नए वेरिएंट में पेश किया गया है. इस वेरिएंट में ब्लूटूथ (वाई-कनेक्ट) और बिना ब्लूटूथ के (वाई-कनेक्ट) वैरिएंट का विकल्प मिलेगा. इस वेरिएंट में डुअल चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और E20 फ्यूल कंप्लेंट इंजन मिलता है.

यामाहा आर 15 V4

2023 यामाहा R15 V4 को अब मौजूदा रेसिंग ब्लू कलर के अलावा नए इंटेंसिटी व्हाइट कलर में भी पेश किया गया है. साथ ही इसमें क्विक शिफ्टर फीचर को भी जोड़ा गया है. R15S में R15 V4 जैसा ही 155cc इंजन और एक रेसिंग LCD डिस्प्ले दिया गया है. MT-15, R15 V4 और R15S में लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वॉल्व, 155cc, OBD2 कंप्लेंट फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो  वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) सिस्टम से लैस है. यह इंजन असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है. इसमें 10,000rpm पर 18.4PS की पीक पावर और 7,500rpm पर 14.2Nm का मैक्सिमम टॉर्क आउटपुट मिलता है. 

किससे होता है मुकाबला?

इस स्कूटर का मुकाबला टीवीएस एनटॉर्क से होता है, जिसमें एक 124सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है. यह स्कूटर बाजार में कुल 6 रंगों में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें :- 5 लाख रुपये से कम कीमत में मिलती हैं ये दो कारें, जानिए किसे खरीदना होगा बेहतर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget