एक्सप्लोरर

World First CNG Bike: विदेशी बाजार में छाएगा भारत में बनी सीएनजी बाइक का क्रेज, 6 देशों में होगी एक्सपोर्ट

World First CNG Motorcycle: बजाज ऑटो ने दुनिया की पहली सीएनजी मोटरसाइकिल फ्रीडम 125 को लॉन्च करके इतिहास रच दिया है. इस सीएनजी बाइक को भारत के साथ ही विदेशी बाजार में भी उतारा जाएगा.

Bajaj Freedom 125: बजाज ऑटो ने दुनिया की पहली सीएनजी बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. दुनिया की पहली सीएनजी बाइक बजाज फ्रीडम 125 बनी है. ये बाइक केवल भारत में नहीं, बल्कि दुनिया के और छह देशों में बिकने के लिए जाने वाली है. लेकिन, शुरुआत में इस बाइक की इंडियन मार्केट में पकड़ बनाने की तैयारी है. बजाज की ये बाइक देश के साथ-साथ विदेश में भी अपना परचम लहराना चाहती है.

पहली सीएनजी बाइक बजाज फ्रीडम 125

बजाज ऑटो ने दुनिया की पहली सीएनजी बाइक फ्रीडम 125 को 5 जुलाई को लॉन्च किया. इस बाइक की लॉन्चिंग केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में की गई. बजाज फ्रीडम 125 के लॉन्च होने से अब लोगों के पास बाइक में पेट्रोल के अलावा सीएनजी का ऑप्शन भी आ गया है.

इन छह देशों में जाएगी फ्रीडम 125

बजाज ऑटो के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर राकेश शर्मा का कहना है कि हमारा सबसे पहले फोकस भारत पर ही होगा, जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ा बाजार है. राकेश शर्मा ने CNG रीफ्यूलिंग के लिमिटेड ग्लोबल नेटवर्क को देखते हुए कहा कि इस तरह के देशों में अभी कुछ ही हैं, जिनमें मिस्र, तंजानिया, पेरू, कोलंबिया, बांग्लादेश और इंडोनेशिया हैं.

राकेश शर्मा ने आगे कहा कि एक बार हमने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत बना लिया, फिर हम इन देशों में एक्सप्लोर करने की शुरुआत करेंगे. बजाज ऑटो का ये प्लान केवल CNG सेगमेंट की बाइक के लिए ही है. बजाज थ्री-व्हीलर रेंज में पहले से ही बाइ-फ्यूल ऑप्शन के साथ में मॉडल बेच रही है और इन वाहनों के मिस्र के मार्केट में भी जाने की संभावना है.

Bajaj कर रही जबरदस्त प्रोडक्शन

बजाज ऑटो देश में इस बाइक की रेंज बढ़ाने का प्रयास कर रही है. कंपनी का फोकस शुरुआत में उन राज्यों पर है, जहां सीएनजी नेटवर्क की पकड़ मजबूत है. इन राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल हैं. बजाज अभी शुरुआती 2-3 महीनों में इस सीएनजी बाइक के 10 हजार मॉडल तैयार करने वाली है. वहीं इस वित्त वर्ष 2024-25 के आखिर तक कंपनी की कोशिस 30 हजार से 40 हजार यूनिट्स का प्रोडक्शन करने की होगी.

बजाज का नाम भारत के सबसे बड़े टू-व्हीलर एक्सपोर्टर की लिस्ट में आता है. कंपनी अपने टू-व्हीलर की सेल का 30 से 40 फीसदी भाग एक्सपोर्ट करती है. बजाज ऑटो ने टू-व्हीलर सेगमेंट में विदेशी बाजार में खूब नाम कमाया है. अब इस सीएनजी बाइक को भी बजाज विदेशी बाजार में उतारने की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें

Top 10 SUV in June 2024: भारत में इन दस SUVs का छाया क्रेज, जून की सेल्स में नंबर वन बनी ये कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?
नवरात्रि में भी EV की धूम, जानें कितनी बढ़ी इनकी बिक्री?
नवरात्रि में भी EV की धूम, जानें कितनी बढ़ी इनकी बिक्री?
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget