एक्सप्लोरर

आपके हेलमेट की भी सफाई है जरूरी, वरना हो सकता है स्किन इन्फेक्शन

गर्मी में हेलमेट पहनने से पसीना आपके हेलमेट में चिपक जाता है, लगातार ऐसा होने से यह गन्दा होने लगता है और एक टाइम के बाद सिर में इन्फेक्शन पैदा कर सकता है.

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में काफी भयंकर गर्मी पड़ रही है. ऐसे में घर से बाहर निकलना थोड़ा मुश्किल हो गया है. जो लोग टू-व्हीलर्स पर काम के लिए निकलते हैं उनके लिए भी गर्मी में बाइक/स्कूटर पर निकलना कठिन सा हो गया है, ऊपर से हेलमेट की वजह से पसीना भी दिक्कत करता है. लगातार इस्तेमाल करने अक्सर लोग इसकी सफाई करना भूल जाते हैं जिसकी वजह से सिर में इन्फेक्शन होने का भी खतरा रहता है.

गर्मी में हेलमेट पहनने से पसीना आपके हेलमेट में चिपक जाता है, लगातार ऐसा होने से यह गन्दा होने लगता है और एक टाइम के बाद सिर में इन्फेक्शन पैदा कर सकता है. इसलिए हेलमेट लगाते समय हमेशा किसी कपड़े को सिर में बांधकर हेलमेट पहने, इसके अलावा हफ्ते में एक बारे अपने हेलमेट को जरूर वाश करें, ताकि हेलमेट में जमा गंदगी बाहर निकल जाए.

स्टीलबर्ड हेलमेट के एमडी राजीव कपूर इस बारे में बताते हैं कि जिस तरह हम अपनी बाइक, स्कूटर और कार को वाश करते हैं ठीक उसी तरह हेलमेट को भी वाश करना चाहिये, स्टीलबर्ड के पास ऐसे हेलमट हैं जिनका इंटीरियर आप आसानी से निकाल कर वाश करके फिर फिट कर सकते हैं.

गर्मी के समय बहुत ज्यादा टाईट और ढीला हेलमेट पहनने से भी बचना चाहिये. गर्मी के इस मौसम में एक अच्छा हेलमेट इस्तेमाल करना काफी जरूरी होता है, हेलमेट असली हों, हवादार हो, उसकी फिटिंग सही हो, ऐसी ही कई जरूरी बातें हैं जिनका ध्यान रखना काफी जरूरी होता है. एक अच्छा हेलमेट खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए आईए जानते हैं.

साइज जरूर चेक करें

हेलमेट खरीदने से पहले उसे पहन कर देखें. बहुत ज्यादा ढीला और बहुत ज्यादा टाइट हेलमेट बिलकुल न खरीदें. इससे सफर के दौरान आपको दिक्कत आएगी. इसलिए हेलमेट की फिटिंग सही होना बेहद जरूरी है.

फुल फेस या हाफ फेस

सेफ्टी के लिहाज से तो फुल फेस हेलमेट ही सबसे बेस्ट माना जाता है, क्योंकि यह आपके पूरे फेस को कवर करता है और दुर्घटना होने पर फेस को सुरक्षित रखता है जबकि हाफ फेस हेलमेट आपके सिर को तो सेफ रखा है लेकिन फेस को नहीं, इसलिए हमेशा फुल फेस हेलमेट ही खरीदना चाहिए.

वाइजर जरूर चेक करें

किसी भी हेलमेट को लेने से पहले वाइजर जरूर चेक कर लें, वैसे बाजार में क्लियर और डार्क टाइप वाइजर उपलब्ध हैं लेकिन सेफ्टी के लिहाज से क्लियर वाइजर ही बेस्ट रहता है, यह रात में सबसे अच्छा रहता है क्योंकि इसमें क्लियर नजर आता है.

हमेशा ISI मार्क हेलमेट ही खरीदें

आपको सड़क किनारे कई ऐसी दुकानें मिल जाएंगी जहां पर नकली हेलमेट को असली बता कर बेचा जाता है. ये लोग 1000 रूपये के हेलमेट 500 रुपये से 700 रुपये में बेचते हैं. याद रखें कोई भी असली हेलमेट इतनी कम कीमत में नहीं आता. इसलिए आप ओरिजिनल ISI मार्क हेलमेट खरीदें जिसकी कीमत 1000 रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें

नई Honda City भारत में हुई लॉन्च, हुंडई वरना से होगा सीधा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget