एक्सप्लोरर

गाड़ी पर क्यों रखते हैं पेड़ की टहनी? अगर सड़क पर दिखे ऐसी कार, तो क्या है उसके मायने

Why People Put Tree Branch on Car: आपने कभी-न-कभी सड़क पर खड़े किसी वाहन पर पेड़ की टहनी को रखे देखा होगा. लेकिन कार पर पेड़ की टहनी क्यों रखी होती है, आज हम आपको इस बात का मतलब बताते हैं.

Tree Branch on Car: सड़क पर चलते हुए हम कई चीजों को देखते हैं और सोचते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है. ऐसी ही एक बात का जिक्र आज हम करने जा रहे हैं कि आखिर किसी वाहन के ऊपर पेड़ की टहनी क्यों रखी होती है. वाहन पर पेड़ की टहनी के रखे होने का क्या मतलब होता है.

कार पर रखी होती है पेड़ की टहनी

कभी-न-कभी आपने सड़क पर खड़े किसी कार, ट्रक या अन्य वाहन पर पेड़ की टहनी को रखे देखा होगा. इसके साथ ही मन में ये ख्याल भी आया होगा कि आखिर इस कार पर ये पेड़ की टहनी क्यों रखी है. इसे किसी व्यक्ति ने जान-बूझकर रखा है. क्या कोई व्यक्ति ये पेड़ की टहनी रखकर कुछ बताना चाहता है.


गाड़ी पर क्यों रखते हैं पेड़ की टहनी? अगर सड़क पर दिखे ऐसी कार, तो क्या है उसके मायने

क्यों रखते हैं कार पर पेड़ की टहनी?

अगर कार की छत पर किसी व्यक्ति ने पेड़ की टहनी रखी है, तो इसका मतलब है कि उस कार में कुछ-न-कुछ खराबी हो गई है और उस कार को चला पाना संभव नहीं है. ऐसा सड़क पर चल रहे बाकी लोगों को जानकारी देने के लिए किया जाता है, जिससे लोग ये न समझें कि कार बेवजह ही खड़ी हुई है.

ये है एक देसी जुगाड़

कार के खराब होने पर टहनी रखनी ही होती है, ऐसा कोई नियम नहीं है. ये लोगों में एक आम समझ बनी हुई है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचती रहती है. किसी किताब या रूल बुक में इसे मेंशन नहीं किया गया है. इस तरह से देसी जुगाड़ के तौर पर देखा जा सकता है.

अगर आप फिर कभी किसी कार या ट्रक पर पेड़ की टहनी रखें देखें, तो समझ जाएं कि वो कार खराब है. इसी वजह से कार के मालिक ने उसे वहां छोड़ दिया है. देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी कई बातें होती हैं, जिन्हें लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार अपना रखा है और ये बातें लोगों की आपसी समझ में बनी हुई हैं.

ये भी पढ़ें

Car Safety Tips: कार के ब्रेक फेल होने पर कैसे बचाएं अपनी जान? कूदें नहीं बल्कि करें ये काम

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम, इस गलती पर कटेगा 10,000 का चालान
1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम, इस गलती पर कटेगा 10,000 का चालान
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
Tata की EVs हुईं सस्ती! 4.69 लाख रुपये से शुरू कीमत
Tata की EVs हुईं सस्ती! 4.69 लाख रुपये से शुरू कीमत
मारुति का बड़ा धमाका, Swift, Dzire और Baleno अब CNG ऑटोमैटिक में लॉन्च
मारुति का बड़ा धमाका, Swift, Dzire और Baleno अब CNG ऑटोमैटिक में लॉन्च

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget