एक्सप्लोरर

हुंडई क्रेटा एन लाइन चुनें या किआ सेल्टोस एक्स-लाइन, जानिए कौन किस मामले में है बेहतर? 

एंट्री-लेवल मैनुअल वेरिएंट के लिए 16.82 लाख रुपये की कीमत के साथ हुंडई क्रेटा एन लाइन किआ सेल्टोस एक्स-लाइन से सस्ती है. दोनों SUV के ऑटोमेटिक वेरिएंट की शुरुआती कीमतों में 24,000 रुपये का अंतर है.

Kia Seltos X Line vs Hyundai Creta N-Line: हुंडई ने क्रेटा एन लाइन को i20 एन लाइन और वेन्यू एन लाइन के बाद कंपनी के तीसरे एन लाइन प्रोडक्ट के रूप में भारत में लॉन्च किया है. क्रेटा एन लाइन एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों ओर कुछ मैकेनिकल बदलावों और ज्यादा स्पष्ट दिखने वाले अपडेट्स के साथ, मिड साइज एसयूवी का एक स्पोर्टियर लुक को दिखाती है. हालांकि हुंडई क्रेटा एन लाइन का भारतीय बाजार में अभी कोई सीधा मुकाबला नहीं है, लेकिन इसकी कीमत रेंज-टॉपिंग किआ सेल्टोस एक्स-लाइन के बराबर है. आज हम यहां इन दोनों कारों का कंपेरिजन करने वाले हैं. 

हुंडई क्रेटा एन लाइन vs किआ सेल्टोस एक्स-लाइन: डाइमेंशन 

हुंडई क्रेटा एन लाइन की लंबाई 4,330 मिमी, चौड़ाई 1,790 मिमी, ऊंचाई 1,635 मिमी और व्हीलबेस 2,610 मिमी लंबा है. यह किआ सेल्टोस एक्स-लाइन की तुलना में 35 मिमी लंबी, 10 मिमी चौड़ी और 10 मिमी ऊंची है. हालाँकि, दोनों मिड साइज एसयूवी में 190 मिमी का समान ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है और इनमें 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं.

हुंडई क्रेटा एन लाइन vs किआ सेल्टोस एक्स-लाइन: इंजन, गियरबॉक्स

हुंडई क्रेटा एन लाइन 1.5-लीटर चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 160hp और 253Nm का आऊटपुट जेनरेट करती है. यही इंजन स्टैंडर्ड क्रेटा, सेल्टोस और वरना में भी मिलता है. हुंडई का दावा है कि क्रेटा एन लाइन में एक स्पोर्टियर ड्राइव के लिए एक रीट्यून सस्पेंशन सेटअप और री डिजाइंड स्टीयरिंग डायनामिक्स है. साथ ही इसमें स्टैंडर्ड क्रेटा के मुकाबले एक स्पोर्टियर-साउंडिंग एग्जॉस्ट मिलता है. अन्य टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की तुलना में सेल्टोस एक्स-लाइन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं मिलता है.

क्रेटा एन लाइन मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है, जबकि सेल्टोस एक्स-लाइन केवल 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. हालांकि, किआ एसयूवी में एक्स-लाइन ट्रिम के साथ 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी मिलता है.

हुंडई क्रेटा एन लाइन vs किआ सेल्टोस एक्स-लाइन: कलर ऑप्शंस

क्रेटा एन लाइन तीन सिंगल टोन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है, जिसमें एबिस ब्लैक पर्ल, एटलस व्हाइट और टाइटन ग्रे मैट शामिल है. यह तीन डुअल टोन कलर ऑप्शंस में भी उपलब्ध है, जिसमें एटलस व्हाइट, शैडो ग्रे और थंडर ब्लू को एक ब्लैक रूफ के साथ पेश किया गया है. जबकि सेल्टोस एक्स-लाइन केवल मैट ग्रेफाइट पेंट स्कीम के साथ ही उपलब्ध है.

केबिन के अंदर, क्रेटा एन लाइन में इसे स्पोर्टी दिखाने के लिए कॉन्ट्रास्टिंग रेड इंसर्ट के साथ एक ऑल-ब्लैक थीम है, जबकि सेल्टोस एक्स-लाइन में डुअल-टोन ब्लैक और सेज ग्रीन इंटीरियर है.

हुंडई क्रेटा एन लाइन vs किआ सेल्टोस एक्स-लाइन: प्राइस 

एंट्री-लेवल मैनुअल वेरिएंट के लिए 16.82 लाख रुपये की कीमत के साथ हुंडई क्रेटा एन लाइन किआ सेल्टोस एक्स-लाइन से सस्ती है. दोनों एसयूवी के ऑटोमेटिक वेरिएंट की शुरुआती कीमतों में 24,000 रुपये का अंतर है, जिसमें क्रेटा एन लाइन अधिक किफायती है. दोनों एसयूवी के टॉप-एंड टर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 20.30 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें - 

की-लेस इंट्री फीचर के साथ आती हैं ये शानदार कारें, अन्य ढेर सारी खूबियों से भी हैं लैस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget