एक्सप्लोरर

बारिश का पानी कार में भरने पर क्या करें? कार डैमेज से बचाने के लिए रखें इन बातों का ख्याल

कई बार बाढ़ग्रस्त इलाकों में या ज्यादा बारिश होने पर रिहाइशी इलाकों में कारों में पानी भर जाता है. अगर ऐसी हालत बन जाये तो कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है. नहीं तो कार काफी डैमेज हो सकती है और इंश्योरेंस क्लेम मिलने में भी परेशानी आ सकती है.

मानसून के मौसम में कई राज्यों में बाढ़ आती है और पानी रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाता है जिससे कारें पानी में डूब जाती है. कई बार तेज बारिश के बाद जलभराव हो जाता है और इससे भी कारों में पानी भर जाता है. अगर बारिश के टाइम पानी की सही निकासी ना हो तो लोगों के घरों के आसपास पानी जमा होता है और वहां खड़ी कारों में पानी भर जाता है. अगर आपकी कार में भी पानी भर जाये या वो पूरी तरह डूब जाये तो क्या करना चाहिये. जानिये ऐसे हालात में किन बातों का ध्यान रखना चाहिये..

कार पानी में डूबने पर क्या करें

1-अगर आपकी कार का इंजन प्रोटेक्शन इंश्योरेंस हैं और गाड़ी डूब गई है, तो टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है. बस गाड़ी में चाबी न लगाएं न ही उसे स्टार्ट करने की कोशिश करें. अगर आपने इग्निशन ऑन किया तो कचड़ा इंजन के अंदर जा सकता है और इस सिचुएशन में क्लेम में परेशानी आ सकती है. इंजन में एक प्रकार की सीलिंग होती है, जिससे पानी इंजन के अंदर नहीं जाता या चले भी जाता है तो सर्विसिंग के दौरान इसे बाहर निकाला जा सकता है और ज्यादा नुकसान नहीं होगा लेकिन इग्निशन ऑन करने पर एयर फिल्टर या साइलेंसर के जरिए इंजन में पानी चला जाता है जिससे पिस्टन में गैप आ सकता है

2-अगर पॉसिबल हो तो कार की बैटरी निकाल दें इससे बंद गाड़ी में इंजन को नुकसान पहुंचने के कम चांस होंगे. बैटरी निकालने से इलेक्ट्रिकल्स शॉर्ट सर्किट होने का चांस भी कम हो जाएगा

3-अगर कार में पानी भर जाये तो सर्विस सेंटर वालों को इंफॉर्म करें और उनको कार ले जाने के लिये कहें. या फिर रिकवरी व्हीकल या टोइंग व्हीकल से सीधे सर्विस सेंटर लेकर जायें

4- बाढ़ग्रत इलाके में अगर कार पूरी तरह डूब गयी है तो उसके नजदीक ना जायें. पानी का बहाव आपको बहा सकता है. अगर कार में पानी भरा है तो भी खुद कार को ड्राइव न करें ना उसमें टोइंग व्हीकल के साथ बैठकर जायें.

5- अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां कार में पानी भरने की संभावना है तो सबसे पहले कार इंश्योरेंस में वाटर डैमेज या इंजन प्रोटेक्शन जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Brezza के 4 वेरिएंट, किसे खरीदना समझदारी?
नई Brezza के 4 वेरिएंट, किसे खरीदना समझदारी?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
दमदार लुक के साथ आज लॉन्च होगी नई Toyota Hilux, जानें खासियत
दमदार लुक के साथ आज लॉन्च होगी नई Toyota Hilux, जानें खासियत
3 साल में 1 बार पॉल्यूशन टेस्ट, सरकार बदलने जा रही PUC नियम
3 साल में 1 बार पॉल्यूशन टेस्ट, सरकार बदलने जा रही PUC नियम

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget