एक्सप्लोरर

Car Tips: कार के अंदर भूलकर भी न छोड़ें ये चीजें, वरना हो जाएगी बड़ी परेशानी 

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम जल्दबाजी में अपनी कार में सामान भूल जाते हैं, कभी-कभी बाद में इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है. इसलिए हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बताने वाले हैं जिससे आप सतर्क रहें.

Car Maintenance Tips: हमारे घरों या ऑफिस के बाद, हमारी कार शायद दूसरी ऐसी जगह है जहां हम अपना सबसे ज्यादा समय बिताते हैं और इस कारण लोग अक्सर अपनी कार के अंदर काफी सारा सामान भी रखते हैं, जिसका हम रोजाना इस्तेमाल करते हैं. हालांकि गाड़ी में कोई भी सामान रखने से पहले यह जरूर सोच लेना चाहिए कि क्या आप जो सामान गाड़ी में रख रहे हैं, वह आपकी गाड़ी के लिए सुरक्षित है भी या नहीं? आज हम आपको यहां कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आपको अपनी कार में कभी नहीं छोड़ना चाहिए.

एरोसोल कैन/लाइटर

डियोडोरेंट या लाइटर जैसे एरोसोल कैन हाई टेंपरेचर के प्रति सेंसिटिव होते हैं जिससे विस्फोट हो सकता है. इसलिए, इन चीजों को ऐसी कार के अंदर नहीं रखना चाहिए जहां तापमान बढ़ सकता है, खासकर जब गाड़ी धूप में खड़ी हो.

इलेक्ट्रॉनिक्स

धूप में पार्क की गई कार के अंदर गर्मी बढ़ती है और इसी कारण से, आपको अपने पसंदीदा गैजेट या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को पार्क की गई कार के अंदर नहीं रखना चाहिए. हाई टेंपरेचर उच्च डिवाइस और उसकी बैटरियों को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे सामान न रखने से चोरों के भी आपकी गाड़ी में किसी तरह की सेंधमारी करने की संभावना कम हो जाती है.

प्लास्टिक की पानी की बोतलें

कई अध्ययनों से पता चला है कि अधिक तापमान या धूप के संपर्क में आने वाली प्लास्टिक की बोतल कैंसर या हृदय रोग का कारण बन सकती है. क्योंकि, अत्यधिक गर्मी प्लास्टिक को डिकंपोज कर देती है, जिससे पीने के पानी में प्लास्टिक घुलने लगता है. इसलिए, अगली बार जब आप कार को लंबे समय तक पार्क करें, तो उसमें रखे प्लास्टिक के बोतल को नष्ट कर दें या उसमें से पानी न पिएं.

कैश और जरूरी दस्तावेज

अपनी कार के अंदर कभी भी नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज न छोड़ें, क्योंकि इससे नकद/दस्तावेजों के साथ-साथ पूरी कार की चोरी की भी संभावना है. इसलिए हमेशा नकद और डॉक्यूमेंट्स अपने पास या किसी सुरक्षित जगह पर रखें.

छोटे बच्चे और पालतू जानवर

भले ही थोड़े समय के लिए, लेकिन कभी भी अपने बच्चों को पार्क की गई कार के अंदर न छोड़ें. क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है. ज्यादा गर्मी के कारण, हीट स्ट्रोक जैसी समस्या आम हो गई है. जिससे उन्हें नुकसान पहुंच सकता है. यही बात पालतू जानवरों पर भी लागू होती है जो गर्मी के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं.

खाने का कचरा और वेस्ट

अगर आप नहीं चाहते कि आपकी कार से बदबू आए तो गाड़ी में खाने का कचरा और कूड़ा कभी भी न छोड़ें, क्योंकि इनके सड़न से बदबू पैदा होगी और बाद में सफाई करने में भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.

यह भी पढ़ें -

सेफ्टी के मामले में फिसड्डी निकली महिंद्रा की ये SUV, ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 1-स्टार रेटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
चार्टर्ड प्लेन से 1 घंटे का सफर, कितना आता है बिल?
चार्टर्ड प्लेन से 1 घंटे का सफर, कितना आता है बिल?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget