एक्सप्लोरर

कैसी है Volvo C40 Recharge Electric SUV? खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके बारे में जान लीजिये

अगर आप वॉल्वो की इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने पर विचार कर रहे हैं, तो वॉल्वो सी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आगे हम इसके बारे में डिटेल्ड जानकारी देने जा रहे हैं.

Volvo Electric SUV: इलेक्ट्रिक एसयूवी बाजार में तेजी से आ रही हैं, लेकिन खासतौर पर लग्जरी सेगमेंट में वोल्वो XC40 रिचार्ज के साथ, इस सेगमेंट में सबसे किफायती बजट में एंट्री करने वाली गाड़ियों में से एक थी, जिसकी कीमत को काबू में रखने के लिए इसे भारत में ही असेंबल किया जा रहा है. जिसका फायदा देखने को मिला और यही वजह है कि ये स्वीडिश लक्जरी ब्रांड ईवी लक्जरी सेगमेंट में अपनी अच्छी हिस्सेदारी के साथ काबिज है. अब कंपनी अपनी स्पोर्टियर C40 रिचार्ज (इसे भी यहीं असेंबल भी किया गया है) के जरिये अपने लाइन-अप को और बढ़ाना चाहती है. ज्यादा रेंज और एक अलग बैटरी के साथ, ये एसयूवी एक कूप एसयूवी वेरिएंट है. लेकिन पेट्रोल वेरिएंट में उपलब्ध नहीं है. इसका मतलब आप सी40 रिचार्ज को केवल इलेक्ट्रिक में ही खरीद सकते हैं.

डिजाइन

डिज़ाइन के मामले में यह काफी आकर्षक है. खासकर, साइड और रियर स्टाइलिंग की वजह से जोकि कूपे लुक में ढलान वाली छत के कारण अलग है. वहीं इसमें दिया गया ट्विन स्पॉइलर, स्लिमर टेल-लाइट्स के साथ-साथ, अलग डिजाइन वाला बम्पर डिज़ाइन इस एसयूवी के पारंपरिक साइज की तुलना में ज्यादा अग्रेसिव दिखता है. वहीं खाली ऑफ ग्रिल के साथ इसका फ्रंट-एंड काफी हद तक एक्ससी40 रिचार्ज के जैसा है, जिसमें कुछ गलत नहीं है. इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में पिक्सेल हेडलैंप के साथ रेंज बढ़ाने वाले खास टायर भी हैं.


कैसी है Volvo C40 Recharge Electric SUV? खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके बारे में जान लीजिये

केबिन फीचर्स

केबिन के मामले में ये एसयूवी एक्ससी40 की तरह है, लेकिन डैशबोर्ड पर मौजूद पैटर्न रात में स्वीडिश मैप की तरह चमकता है. जबकि गूगल बेस्ड एंड्रॉइड इंफोटेनमेंट सिस्टम भी प्रैक्टिकल तौर पर यूज किया जा सकता है. स्क्रीन साइज थोड़ा छोटा है और क्लाइमेट कंट्रोल के साथ साथ सभी कंट्रोल मौजूद हैं. इसे पूरी तरह से काला लुक दिया गया है और सस्टेनेबल मैटेरियल के साथ लेदर का उपयोग नहीं किया गया है, जबकि बेहतर क्वालिटी के साथ केबिन में मजबूती देखी जा सकती है.


कैसी है Volvo C40 Recharge Electric SUV? खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके बारे में जान लीजिये

इसमें दिए गए गूगल मैप के साथ फीचर्स की लिस्ट काफी लंबी है, जोकि काफी मददगार है. इसके अलावा ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, फिक्स्ड पैनोरमिक गिलास रूफ जो केबिन में घुसते ही सनलाइट को दूर कर देती है, 360 डिग्री कैमरा, पावर एडजस्ट सीट, एयर प्यूरीफायर और 13 स्पीकर वाला हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, वहीं इसकी फ्रंट सीट्स काफी कंफर्टेबल हैं. जबकि पीछे की सीटें थोड़ी छोटे होने का एहसास करवाती हैं. वहीं इसमें ढलान नुमा कूपे छत हेडरूम को घेरने का काम करती है, जबकि बीच में एक सुरंग भी मौजूद है. यह एक ऐसी एसयूवी है, जिसे आप खुद चलाकर परफॉरमेंस देख सकते हैं.

पावर पैक

सी40 रिचार्ज में में ट्विन इलेक्ट्रिक मोटर लेआउट के साथ 78kWh बैटरी क्षमता वाला बैटरी पैक मिलता है, जिसका कुल पावर आउटपुट 408hp/660Nm का है. इसमें कोई स्टार्ट/स्टॉप बटन नहीं है. इसमें आप बस अंदर बैठिये और ड्राइव कीजिये. C40 रिचार्ज अपने छोटे डाइमेंशन और आसान ड्राइविंग नेचर के साथ भीड़-भाड़ वाले शहरों के लिए एकदम सही है. हालाकि, एक बार अगर जब आप हाईवे पर पहुंच जाते हैं, तब आप अपने आपको फर्राटा भरने से नहीं रोक पाते, क्योंकि सी40 रिचार्ज तुरंत हवा से बातें करने लगती है और 5 सेकंड से कम समय में ही 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है. जैसे ही आप एक्सीलेटर दबाते हैं, फिर आपको अपनी सीट पर वापस लौटने में परेशानी होती है. एक्सिलरेशन वास्तव में मजेदार होने के साथ-साथ फ़ास्ट और इंस्टेंट है. ओवरटेक करने या हाईवे पर ड्राइविंग के लिए ये बहुत ही आसान है. वहीं लेवल 3 एडीएएस के साथ ड्राइविंग के मामले में भी शानदार है. वहीं एक्ससी40 रिचार्ज के मुकाबले स्पोर्टियर सेट-अप और भारी कार होने के बावजूद इसे काफी अच्छे से हैंडल किया जा सकता है. मानसून से प्रभावित सड़कों पर लोनावाला के कुछ अलग अलग इलाकों की खोज करते हुए, सी40 रिचार्ज का शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस देखने को मिला, हालांकि सवारी थोड़ी कठिन है. इसलिए रोड ट्रिप पर ले जाने में कोई प्रॉब्लम नहीं है, क्योंकि ग्राउंड क्लीयरेंस अच्छा है.


कैसी है Volvo C40 Recharge Electric SUV? खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके बारे में जान लीजिये

ड्राइविंग रेंज

एक्ससी40 रिचार्ज में 683 किमी रेंज (iCAT) और 530 किमी (WLTP) के साथ रेंज में सुधार किया गया है, यानि की आप 450 किमी रेंज की उम्मीद कर सकते हैं. साथ ही ये आपके ड्राइव करने के तरीके पर भी निर्भर करता है. हालांकि, इसमें वन-पैडल ड्राइविंग भी है, जो रेंज को बढ़ावा देने के लिए कार के अलग अलग फीचर्स के कामों को कम करने का काम है.


कैसी है Volvo C40 Recharge Electric SUV? खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके बारे में जान लीजिये

फ़ास्ट चार्जर

वोल्वो फास्ट चार्जिंग के साथ स्टैंडर्ड के तौर पर 11 किलोवाट का चार्जर ऑफर करेगी, साथ ही रिसाइकल्ड मैटेरियल भी एक नया आईडिया है, जबकि इसमें आकर्षित करने वाली चीजों में स्पोर्टियर लुक, जबरदस्त रेंज और बेहतरीन परफॉरमेंस है. कोई भी और ईवी इस कीमत पर इतनी ज्यादा लग्जरी सुविधाओं के साथ नहीं आती.


कैसी है Volvo C40 Recharge Electric SUV? खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके बारे में जान लीजिये

हमें क्या पसंद आया- लुक, परफॉर्मेंस, रेंज, फीचर्स, क्वालिटी

हमें क्या पसंद नहीं आया- पीछे की सीट की जगह, छोटा टचस्क्रीन आकार, पीछे का व्यू

यह भी पढ़ें :- जल्द बाजार में आने वाली हैं ये 4 नई 7-सीटर कारें, आपको किसका है इंतजार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget