एक्सप्लोरर

Upcoming SUVs: अगले कुछ महीनों में कई नई SUVs लाने वाली हैं किआ और हुंडई, आप कौन सी खरीदेंगे

हुंडई फरवरी 2024 तक देश में नई क्रेटा फेसलिफ्ट को लॉन्च करेगी. यह ग्लोबल मॉडल से अलग होगी और इसमें भारत-स्पेक बदलाव भी मिलेंगे.

New SUVs from Hyundai and Kia: दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनियां हुंडई और किआ निकट जल्द ही भारतीय बाजार में कई नए यूटिलिटी व्हीकल्स को लॉन्च करने वाली हैं. जहां हुंडई नई माइक्रो एसयूवी श्रेणी में प्रवेश करेगी, वहीं किआ अपनी मौजूदा एसयूवी सोनेट और सेल्टोस को फेसलिफ्ट अपग्रेड देने वाली है. 

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट 

किआ जुलाई 2023 में नई सेल्टोस फेसलिफ्ट को देश में लॉन्च करेगी, जिसकी कई चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से ही बिक्री हो रही है. भारत- स्पेक मॉडल में टाइगर नोज ग्रिल और नए एलईडी डीआरएल के साथ नया फ्रंट फेसिया मिलेगा. नई किआ सेल्टोस में बिल्कुल नया इंटीरियर मिलेगा, जिसमें इंफोटेनमेंट स्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ कनेक्टेड स्क्रीन के साथ नया डैशबोर्ड लेआउट दिया जाएगा. साथ ही इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी मिलेगा. नए मॉडल में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 160PS की और 253Nm का टार्क जेनरेट करता है. साथ में मौजूदा 1.5L NA पेट्रोल और 1.5L टर्बो डीजल इंजन मिलता रहेगा. 

किआ सोनेट फेसलिफ्ट

कंपनी ने भारतीय सड़कों पर सॉनेट फेसलिफ्ट की टेस्टिंग शुरू कर दी है. इस अपडेटेड मॉडल के डिजाइन में बदलाव और नए फीचर्स के साथ अपग्रेडेड इंटीरियर दिया जाएगा. इसमें नई सेल्टोस से प्रेरित स्टाइल के साथ एक नया फ्रंट और रियर लुक मिलेगा. इसमें एक नए टचस्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ एक बिल्कुल नया इंटीरियर मिलेगा. इसमें नए 16 इंच के अलॉय व्हील भी मिलेंगे. हालांकि इसके पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. 

हुंडई एक्सटर

हुंडई मोटर 10 जुलाई, 2023 को अपनी नई एक्सटर के साथ माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में  प्रवेश करेगी. इस कार को कंपनी के K1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जिस पर ग्रैंड i10 Nios भी आधारित है. इस कार में 3-स्पोक मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, क्रूज़ कंट्रोल, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वॉयस कमांडेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, सेगमेंट-फर्स्ट डैशकैम और ऑटोमेटिक एसी जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसमें एक 1.2L पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 82bhp और 114Nm का आऊटपुट जेनरेट करेगा. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी का विकल्प मिलेगा. साथ ही इसमें सीएनजी का भी विकल्प मिलेगा. 

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट 

हुंडई फरवरी 2024 तक देश में नई क्रेटा फेसलिफ्ट को लॉन्च करेगी. यह ग्लोबल मॉडल से अलग होगी और इसमें भारत-स्पेक बदलाव भी मिलेंगे. अपडेटेड मॉडल में नई वरना से प्रेरित स्टाइल के साथ एक नया फ्रंट फेसिया मिलने की संभावना है. इसमें पैरामीट्रिक पैटर्न के साथ चौड़ी ग्रिल, स्प्लिट सेटअप के साथ एच-स्टाइल हेडलैंप और एच-स्टाइल डीआरएल, शार्प टेल-लैंप के साथ नया टेलगेट और रिवाइज्ड बूट लिड मिलेगा. साथ ही इसमें ADAS तकनीक वाले कई सुरक्षा फीचर्स मिलेंगे. इसमें एक 1.5L टर्बो पेट्रोल, एक 1.5L NA पेट्रोल और एक 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा.

यह भी पढ़ें :- ड्यूल चैनल एबीएस के साथ आती हैं ये किफायती बाइक, कौन सी खरीदेंगे आप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 हजार की डाउन पेमेंट पर Classic 350 खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
5 हजार की डाउन पेमेंट पर Classic 350 खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
कैसा होगा Mahindra Scorpio N का नया अवतार? अगले महीने होगी लॉन्च
कैसा होगा Mahindra Scorpio N का नया अवतार? अगले महीने होगी लॉन्च
भारत का पहला E85 स्कूटर, टू-व्हीलर बाजार में हलचल
भारत का पहला E85 स्कूटर, टू-व्हीलर बाजार में हलचल
कार खरीदने का मौका, मिल रहा 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
कार खरीदने का मौका, मिल रहा 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget