एक्सप्लोरर

Upcoming SUVs: भारत में लॉन्च होने जा रहीं ये SUVs, कारों के इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी शामिल

Upcoming SUVs in India: अगले महीने देश में कई नई कारों की लॉन्चिंग होने जा रही है. इसमें टाटा मोटर्स की कर्व ईवी का नाम शामिल है. वहीं टक्सन 2024 और मिनी कूपर कंट्रीमैन एस भी लॉन्च होगी.

SUVs will Launch in India: लोग जब नई कार खरीदने की सोच रहे होते हैं, तो वे लेटेस्ट मॉडल ही खरीदना चाहते हैं. साथ ही कंपनी का ब्रांड भी लोगों के ध्यान में रहता है. अगले महीने जुलाई में तीन नई एसयूवी लॉन्च होने जा रही हैं, जिसमें टाटा मोटर्स, हुंडई और मिनी के मॉडल शामिल हैं. इन कारों की कीमत 20 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक जाती है.

टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV)

टाटा कर्व ईवी मोस्ट अवेटेड एसयूवी में से एक है. ये कार अगले महीने 16 जुलाई को भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है. ये कार लॉन्चिंग के साथ ही कई दमदार गाड़ियों को टक्कर देने वाली है, जिनमें हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, ग्रैंड विटारा जैसे पॉपुलर मॉडल शामिल हैं.

टाटा की और भी कई इलेक्ट्रिक कार मार्केट में हैं, जिसमें टाटा नेक्सन ईवी, पंच ईवी जैसी गाड़ियों के नाम शामिल हैं. अब इन इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में कर्व ईवी का नाम भी शामिल होने वाला है. ये गाड़ी 450 किलोमीटर से 500 किलोमीटर की रेंज के साथ आ सकती है. इस गाड़ी के 20 लाख रुपये की रेंज में लॉन्च होने की उम्मीद है. टाटा पहले अपने इलेक्ट्रिक मॉडल को मार्केट में ला रही है. वहीं टाटा कर्व के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट भी आने वाले समय में मार्केट में लॉन्च किए जाएंगे.


Upcoming SUVs: भारत में लॉन्च होने जा रहीं ये SUVs, कारों के इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी शामिल

हुंडई टक्सन 2024 (Hyundai Tucson 2024)

हुंडई टक्सन 2024 अगले महीने 15 जुलाई को भारतीय बाजार में कदम रख सकती है. इस कार में 1999 cc इंजन लगा मिल सकता है. ये कार केवल पेट्रोल वेरिएंट के साथ ही मार्केट में आ सकती है. हुंडई की इस कार में मैनुअल ट्रांसमिशन लगा मिल सकता है. हुंडई टक्सन 2024 की कीमत 30 लाख रुपये के करीब रहने का अनुमान है.


Upcoming SUVs: भारत में लॉन्च होने जा रहीं ये SUVs, कारों के इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी शामिल

मिनी कूपर कंट्रीमैन एस (Mini Cooper S)

मिनी कूपर कंट्रीमैन एस एक 5-सीटर एसयूवी है. इस कार में 450 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है. वहीं इस कार की पीछे की तीन सीट को फोल्ड कर देने पर ये स्पेस 1390 लीटर का हो जाता है. इस कार में 19-इंच के मिनी Turnstile स्पोक टू-टोन प्रीमियम क्वालिटी के अलॉय व्हील्स लगे हैं. 

मिनी कूपर कंट्रीमैन एस में मल्टीफंक्शनल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले लगी है. ये कार 15 जुलाई के करीब लॉन्च की जा सकती है. मिनी कूपर छह अलग-अलग रंगों में मार्केट में आएगी. इस कार की कीमत 50 लाख रुपये से 60 लाख रुपये के करीब हो सकती है.


Upcoming SUVs: भारत में लॉन्च होने जा रहीं ये SUVs, कारों के इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी शामिल

ये भी पढ़ें

Car Care Tips: गाड़ी के टायर में कितनी हवा भरवानी चाहिए? जान लें ये बात, नहीं होगा कोई घाटा

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget