एक्सप्लोरर

Upcoming Mid Size SUV: जल्द बाजार में आने वाली हैं 3 नई मिड साइज एसयूवी, जानिए स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स 

नई निसान मिड साइज एसयूवी थर्ड जेनरेशन डस्टर पर बेस्ड होगी, जिसका अर्थ है कि यह उसके समान कई एलिमेंट्स से लैस होगी. हालांकि, इसका डिजाइन डस्टर से अलग होगा.

New Mid Size SUV: हुंडई क्रेटा 2015 में के बाद से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लीडर रही है. मॉडल ने 2020 में अपने सेकेंड जेनरेशन अपडेट के बाद जनवरी 2024 में इसे एक फेसलिफ्ट अपडेट प्राप्त हुआ. वर्तमान में, इसे किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगुन जैसी कारों से चुनौतियां मिल रही हैं. अगले कुछ सालों में टाटा मोटर्स, रेनॉ और निसान के नए मॉडलों के आने से इस सेगमेंट में कंप्टीशन तेज हो जाएगा. टाटा ने 2024 में कर्व (ईवी और आईसीई दोनों वेरिएंट) के लॉन्च की पुष्टि की है. जबकि न्यू जेनरेशन रेनॉ डस्टर और नई डस्टर पर आधारित निसान 5-सीटर एसयूवी के 2025 में बाजार में आने की उम्मीद है. यहां इन कारों के बारे में प्रमुख डिटेल्स दी गई हैं. 

टाटा कर्व

टाटा कर्ववी ईवी, जुलाई या सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है, इसके बाद अगले 3-4 महीनों में (त्योहारी सीजन के आसपास) इसका आईसीई मॉडल लॉन्च किया जाएगा. इस कूप एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया जाएगा. इसमें टाटा की के नए 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन की शुरुआत होगी, जो 125PS पॉवर और 225Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह नया पेट्रोल इंजन पूरी तरह से एल्यूमीनियम से बना है और इसमें एडवांस फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इसे 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DCT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है. इसके अलावा इसमें नेक्सन वाला 1.5L पेट्रोल यूनिट मिलने की भी संभावना है, जो 115bhp पॉवर और 260Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. 

न्यू जेनरेशन रेनॉ डस्टर

थर्ड जेनरेशन रेनॉ डस्टर हाल ही में लीक हुई तस्वीरों के जरिए से सामने आई थी. रेनॉ-निसान एलायंस के सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड, एसयूवी डेसिया बिगस्टर के साथ कई डिजाइन एलिमेंट्स को शेयर करती है. इसमें पतले हेडलैंप के साथ एक डबल-स्टैक ग्रिल, ग्रे कलर में तैयार फ्रंट बम्पर के साथ निचले हिस्से पर विशाल क्लैडिंग, सी-पिलर इंटीग्रेटेड रियर डोर हैंडल, क्लैडिंग के साथ क्लियर व्हील आर्च, ट्राइएंगुलर टेललैंप, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स और एक नया टेलगेट है. इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमेटिक एसी, 6-स्पीकर Arkamys 3D साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक आदि के साथ 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. इसमें ADAS तकनीक और माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा.

नई निसान 5-सीटर एसयूवी

नई निसान मिड साइज एसयूवी थर्ड जेनरेशन डस्टर पर बेस्ड होगी, जिसका अर्थ है कि यह उसके समान कई एलिमेंट्स से लैस होगी. हालांकि, इसका डिजाइन डस्टर से अलग होगा. एसयूवी में मैग्नाइट सबकॉम्पैक्ट एसयूवी के समान कुछ स्टाइलिंग बिट्स मिलने की संभावना है. इस मॉडल को शुरुआत में केवल पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा. कंपनी इसे बाद में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ भी पेश करेगी.

यह भी पढ़ें -

महिंद्रा को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी की आपूर्ति करेगी फॉक्सवैगन, जानिए क्या हुआ है समझौता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी दमदार है Malaika Arora की नई कार? जानिए कीमत और फीचर्स
कितनी दमदार है Malaika Arora की नई कार? जानिए कीमत और फीचर्स
अब इस एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ और महंगा, नए टोल रेट लागू
अब इस एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ और महंगा, नए टोल रेट लागू
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Dzire खरीदें तो हर महीने कितनी EMI?
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Dzire खरीदें तो हर महीने कितनी EMI?
नई गाड़ियों के इंश्योरेंस नियम बदलेंगे, जानें क्या होगा असर?
नई गाड़ियों के इंश्योरेंस नियम बदलेंगे, जानें क्या होगा असर?

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget