एक्सप्लोरर

फुल टैंक में दौड़ती है 700 KM, सिर्फ 3 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी TVS की ये स्टाइलिश बाइक

TVS Radeon on EMI: टीवीएस की इस बाइक के टैंक की फ्यूल कैपेसिटी 10 लीटर है. माइलेज की बात की जाए तो इसका ARAI कलेम्ड माइलेज 73 kmpl है. आइए इस बाइक के फाइनेंस प्लान के बारे में जानते हैं.

TVS Radeon 110 All Black Edition on EMI: भारतीय बाजार में टू-व्हीलर्स की डिमांड काफी ज्यादा रहती है. टीवीएस मोटर की बाइक्स और स्कूटर को देश में खूब पसंद किया जाता है. कंपनी की Radeon 110 मोटरसाइकिल अपने स्टाइलिश डिजाइन और दमदार माइलेज के लिए काफी पॉपुलर है. टीवीएस रेडियन के ऑल-ब्लैक एडिशन वाली मोटरसाइकिल की कीमत 59 हजार 880 रुपये एक्स-शोरूम है. 

अगर आप घर से ऑफिस या फिर रोजाना सफर के लिए किसी अच्छी माइलेज देने वाली बाइक की तलाश में हैं तो TVS Radeon 110 आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. टीवीएस इस बाइक को चार अलग-अलग वैरिएंट्स में बेचती है. आइए जानते हैं कि TVS Radeon के ऑल-ब्लैक एडिशन को कितनी डाउन पेमेंट और EMI पर खरीदा जा सकता है. 

दिल्ली में क्या है बाइक की ऑन-रोड कीमत? 

दिल्ली में TVS Radeon 110 ऑल-ब्लैक एडिशन की ऑन-रोड कीमत करीब 65 हजार रुपये के करीब है. इसमें 3 हजार रुपये RTO और 2 हजार रुपये का इंश्योरेंस अमाउंट शामिल है. इसके साथ ही अगर आप 10 हजार रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं और 55 हजार रुपये का बाइक लोन लेते हैं तो फीसदी ब्याज दर से आपको 3 साल तक हर महीने 1800 रुपये की EMI देनी होगी. 

TVS Radeon में 109.7 cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. इस इंजन से 7,350 rpm पर 8.08 bhp की पावर मिलती है और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है. बाइक का इंजन 4-स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

टैंक फुल कराने पर कितना चलेगी TVS बाइक? 

टीवीएस की इस बाइक के टैंक की फ्यूल कैपेसिटी 10 लीटर है. माइलेज की बात की जाए तो इसका ARAI कलेम्ड माइलेज 73 kmpl है. एक बार टैंक फुल करने के बाद बाइक को आसानी से 700 से ज्यादा किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. रेडियन 110 के सभी वेरिएंट में 18-इंच के अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है. बाइक में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम भी लगा है.

यह भी पढ़ें:-

Upcoming Honda SUVs: मार्केट में 3 शानदार गाड़ियां लॉन्च करने जा रही होंडा, जानिए पूरी डिटेल्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget