एक्सप्लोरर

TVS Scooter: नए रूप-रंग के साथ पेश हुआ टीवीएस का ये स्कूटर, नई कलर स्कीम के साथ मिलेंगे ज्यादा ऑप्शन

TVS Ntorq 125 Updated: टू-व्हीलर निर्माता कंपनी टीवीएस ने अपने पॉपुलर स्कूटर Ntorq 125 में नए कलर उतारे हैं. अब टीवीएस के इस स्कूटर में लोगों को चार कलर ऑप्शन ज्यादा मिलने वाले हैं.

TVS Ntorq 125: टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने स्कूटर एनटॉर्क 125 को अपडेट के साथ उतारा है. इस स्कूटर में चार नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं. इस स्कूटर के स्टैंडर्ड मॉडल में तीन नए कलर आए हैं. वहीं इसके Race XP वर्जन में एक और नया मैटे ब्लैक कलर भी शामिल किया गया है. इस स्कूटर में नए रंग के अलावा टीवीएस ने और कोई खास बदलाव नहीं किया है.

नए वेरिएंट की कीमत

टीवीएट का नया वेरिएंट एनटॉर्क 125 और टीवीएस एनटॉर्क रेस XP, ये दोनों ही स्कूटर भारतीय बाजार में मौजूद हैं. टीवीएस एनटॉर्क 125 की एक्स-शोरूम प्राइस 86,871 रुपये से शुरू है. वहीं टीवीएस एनटॉर्क रेस XP की एक्स-शोरूम प्राइस 97,501 रुपये से शुरू है. टीवीएस ने अपने स्कूटर में कोई भी मैकेनिकल चेंज नहीं किया है.

TVS Ntorq को मिले नए रंग

टीवीएस एनटॉर्क के स्टैंडर्ड मॉडल में तीन रंगों को शामिल किया गया है. इसमें Turquoise, हार्लेक्विन ब्लू और नार्डो ग्रे कलर शामिल है. वहीं टीवीएस एनटॉर्क के रेस XP वेरिएंट को नए मैटे ब्लैक कलर के साथ लाया गया है. इस स्कूटर के स्ट्राइकिंग कलर वेरिएंट्स टू-व्हीलर के मॉडर्न डिजाइन को शोकेस करते हैं.


TVS Scooter: नए रूप-रंग के साथ पेश हुआ टीवीएस का ये स्कूटर, नई कलर स्कीम के साथ मिलेंगे ज्यादा ऑप्शन

TVS Ntorq का पावरट्रेन

टीवीएस एनटॉर्क 125 में 124.8 cc, 3-वॉल्व इंजन लगा है. इस स्कूटर में लगे इंजन से 7,000 rpm पर 9.5 bhp की पावर मिलती है और 5,500 rpm पर 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. वहीं एनटॉर्क रेस XP में भी इसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है. लेकिन इस वेरिएंट के इंजन से एनटॉर्क 125 की तुलना में ज्यादा पावर प्रोड्यूस होती है. एनटॉर्क रेस XP में 10.1 bhp की पावर मिलती है और 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है.

TVS Ntorq के फीचर्स

टीवीएस एनटॉर्क 125 में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगा है. इस स्कूटर को ब्लूटूथ के साथ कनेक्ट भी किया जा सकता है. इस स्कूटर में दो राइडिंग मोड दिए गए हैं. इसे रेस और स्ट्रीट मोड में चलाया जा सकता है.

TVS Ntorq 125 का नया मॉडल

TVS Ntorq 125 के पांच एडिशन मार्केट में मौजूद हैं. इस स्कूटर के स्टैंडर्ड मॉडल के साथ ही रेस एडिशन, सुपर स्क्वैड एडिशन, रेस XP और XT वेरिएंट भारतीय बाजार में मौजूद हैं. TVS Ntorq 125 XT वेरिएंट में सोशल मीडिया नोटिफिकेशन का फीचर भी शामिल है. इस स्कूटर में वॉयस असिस्ट का फीचर भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें

Expensive Car In The World: दुनिया की सबसे महंगी कार कौन-सी है? क्या है इस मोस्ट एक्सपेंसिव गाड़ी की कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget