एक्सप्लोरर

TVS Apache RTR 310: जल्द आने वाली है टीवीएस अपाचे आरटीआर 310, जानिए किन खूबियों से होगी लैस 

इस बाइक का मुकाबला होंडा सीबी300आर से होगा, जिसमें एक 286 सीसी का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड, डबल ओवरहेड कैंप शाफ़्ट, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है.

New TVS Bike: टीवीएस मोटर कंपनी अपनी अपाचे आरआर 310 स्पोर्ट्सबाइक पर बेस्ड एक नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है. इसका नाम टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 रखा जाएगा. लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला होंडा सीबी300आर, केटीएम 390 ड्यूक, बजाज डोमिनार 400 और बीएमडब्ल्यू जी 310 आर जैसी बाइक से होगा. कंपनी ने फिलहाल अपनी इस बाइक के बारे में खुलासा नहीं किया है. लेकिन इसकी स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे इसके बारे में कुछ प्रमुख डिटेल्स सामने आई हैं.

अपाचे आरटीआर 310: डिजाइन और फीचर्स

नई नेकेड अपाचे आरटीआर 310 स्ट्रीटफाइटर में एक अलग डिज़ाइन लैंग्वेज दिया गया है. हालांकि इसको आरआर310 वाले चेसिस पर बनाए जाने की संभावना थी. लेकिन स्पाई तस्वीरों में बाइक में पूरी तरह से नया सबफ्रेम दिख रहा है. 

इस बाइक में थिन फ्रंट फोर्क ट्यूब, नई एलईडी लाइट, नए अलॉय व्हील्स, सीट और डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. तस्वीरों में मॉडल को ड्यूल टोन ब्लैक और गोल्डन कलर में रंगा गया है और इसमें एक रेस एग्जॉस्ट भी है. नई टीवीएस बाइक स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से लैस होने की उम्मीद की जा रही है.

इंजन

नई अपाचे RTR 310 के आरआर310 वाला 310cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 34bhp की पॉवर और 28Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.  

अन्य स्पेसिफिकेशन

नई अपाचे आरटीआर 310 के सस्पेंशन सेटअप में आगे यूएसडी फोर्क्स और पीछे एक मोनोशॉक मिलने की संभावना है. इसमें स्विचेबल डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक मिलेगा. साथ ही इसमें क्विक-शिफ्टर और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी मिल सकता है. 

होंडा सीबी300आर से होगा मुकाबला

इस बाइक का मुकाबला होंडा सीबी300आर से होगा, जिसमें एक 286 सीसी का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड, डबल ओवरहेड कैंप शाफ़्ट, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है. यह इंजन 30.45पीएस की पावर और 27.5एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है.

यह भी पढ़ें :- पिछले महीने टोयोटा की बिक्री में आई तेजी, कंपनी ने बेच डाली इतनी गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget