एक्सप्लोरर

Auto Sales In March 2023: पिछले महीने टीवीएस ने बिक्री में दर्ज की मामूली बढ़त, मोटरसाइकिल की सेल्स घटी

TVS Motors Sales Report March 2023: टू-और थ्री व्हीलर की कुल घरेलू बिक्री मार्च 2023 में 22.36 प्रतिशत बढ़कर 2,42,115 यूनिट्स हो गई, जो कि मार्च 2022 में 1,97,870 यूनिट्स थी.

TVS Motors Sales Report: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने मार्च 2023 में कुल 3,17,152 दोपहिया और तीनपहिया वाहनों की बिक्री की है. इसमें घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट दोनों शामिल हैं. यह मार्च 2022 में बेची गई 3,07,954 इकाइयों की तुलना में 2.99 प्रतिशत अधिक है.  

कितनी हुई बिक्री

कंपनी में घरेलू बाजार में 2,40,780 टू व्हीलर्स की बिक्री की है. जो कि मार्च 2022 की तुलना में 44,184 यूनिट्स अधिक है. मार्च 2022 में कंपनी ने 1,96,596 यूनिट्स की बिक्री की थी. मार्च 2023 में कंपनी ने 1,41,250 मोटरसाइकिल की बिक्री की, जो कि मार्च 2022 में बेची गई 1,60,522 इकाइयों की तुलना में 12.01 प्रतिशत कम है. कंपनी की बिक्री में मोटरसाइकिल की 45.93 प्रतिशत की हिस्सेदारी है. वहीं मार्च 2023 में कंपनी की स्कूटर की सालाना बिक्री 35.96 प्रतिशत बढ़कर 1,28,817 यूनिट हो गई, जो कि मार्च 2022 में बेचे गए 94,747 यूनिट के मुकाबले 35,070 यूनिट अधिक है.  

iQube की बढ़ी बिक्री

टीवीएस ने मार्च में iQube की 15,364 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि मार्च 2022 में बेचे गए 1,799 यूनिट्स के मुकाबले 754.03 प्रतिशत अधिक है. इस दौरान XL100 मोपेड की भी 37,492 यूनिट्स की बिक्री हुई है.

घटा एक्सपोर्ट

मार्च 2023 में कंपनी के दोपहिया वाहनों का निर्यात 30.41 प्रतिशत घटकर 66,779 यूनिट रह गया, जो कि मार्च 2022 में 95,962 यूनिट्स था. मार्च 2023 में टीवीएस की कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 5 प्रतिशत बढ़कर 3,07,559 यूनिट हो गई, जबकि मार्च 2022 में कुल 2,92,918 यूनिट्स की बिक्री हुई थी.

थ्री व्हीलर्स की घटी बिक्री

कंपनी के थ्री व्हीलर्स की बिक्री मार्च 2023 मार्च 2023 में तिपहिया वाहनों की बिक्री 36.20 प्रतिशत घटकर 9,593 यूनिट रह गई, जबकि मार्च 2022 में 15,036 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, इसमें घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट शामिल हैं. मार्च 2023 में थ्री व्हीलर्स की घरेलू बिक्री 4.79 प्रतिशत बढ़कर 1,335 हो गई. वहीं थ्री व्हीलर्स का एक्सपोर्ट 39.99 प्रतिशत घटकर 8,258 यूनिट्स ही रह गया.

बढ़ी घरेलू बिक्री

टू-और थ्री व्हीलर की कुल घरेलू बिक्री मार्च 2023 में 22.36 प्रतिशत बढ़कर 2,42,115 यूनिट्स हो गई, जो कि मार्च 2022 में 1,97,870 यूनिट्स थी. वहीं इस दौरान कंपनी का टू और थ्री व्हीलर का एक्सपोर्ट 31.61 प्रतिशत घटकर 75,037 यूनिट्स रह गया, जो मार्च 2022 में 1,09,724 यूनिट्स था. वित्तीय वर्ष 2022-23 में टीवीएस मोटर की कुल दोपहिया बिक्री 8.40 लाख यूनिट रही, जो वित्त वर्ष 2021-22 की 8.15 लाख यूनिट की तुलना में अधिक है.

यह भी पढ़ें :- पिछले महीने खूब बिकी टाटा मोटर्स की गाड़ियां, बढ़ी सालाना बिक्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल से गाड़ी को नुकसान या सिर्फ अफवाह? सरकार ने संसद में दिया जवाब
E20 पेट्रोल से गाड़ी को नुकसान या सिर्फ अफवाह? सरकार ने संसद में दिया जवाब
कम से कम कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी Royal Enfield की सबसे सस्ती बाइक? जानें हिसाब
कम से कम कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी Royal Enfield की सबसे सस्ती बाइक? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Hyundai Creta खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जान लीजिए हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Hyundai Creta खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
देश में धूम मचाने के बाद विदेश पहुंची Nexon, अब इस नाम से बिकेगी पॉपुलर SUV
देश में धूम मचाने के बाद विदेश पहुंची Nexon, अब इस नाम से बिकेगी पॉपुलर SUV

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget