एक्सप्लोरर

Upcoming TVS Bike: टीवीएस तैयार कर रही है एक नई 600 से 750 सीसी इंजन वाली बाइक, रॉयल एनफील्ड से होगी टक्कर

टीवीएस, ग्राहकों को अपने एक हेलो उत्पाद के जरिए एक बड़े इंजन और अधिक सिलेंडर के साथ एक नया विकल्प पेश करेगी. जो कि कंपनी के लाइनअप में सबसे ऊपर होगी.

TVS 600cc Bike: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर अपने यूरोपीय सहयोगी हेलो मोटरसाइकिल के साथ एक नई बाइक तैयार कर रही है. यह बाइक 600cc से 750cc सेगमेंट में आ सकती है. कंपनी की यह नई बाइक ट्विन-सिलेंडर कॉन्फ़िगरेशन के साथ एक फ्लैगशिप पेशकश होगी, जिससे टीवीएस की स्थिति एस्पिरेशनल/लाइफस्टाइल सेगमेंट में मजबूत होने की संभावना है, जिसका बाजार देश में तेजी से बढ़ रहा है. यह बाइक भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड को टक्कर देगी.  

2023 मोटोसौल बाइकिंग फेस्टिवल में मिला संकेत

टीवीएस मोटर कंपनी के प्रीमियम टू-व्हीलर्स के बिजनेस हेड विमल सुंबली ने गोवा में हाल ही में आयोजित 2023 मोटोसौल बाइकिंग फेस्टिवल में इस बाइक को देश में लाने के संकेत दिए हैं, जिससे पता चलता है कि कंपनी देश में अपनी इमेज बदलना चाहती है. पिछले साल कंपनी ने अपनी नई बाइक रोनिन को बाजार में उतारा था. इस फेस्टिवल में कंपनी ने अपने रोनिन प्लेटफॉर्म के हाई एडाप्टिव क्षमता के साथ चार कस्टम ऑप्शंस में प्रदर्शित किया है. इसमें एक नए कनेक्ट 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन के साथ दो ब्लूटूथ इंटरकॉम इंस्ट्रूमेंट की घोषणा की गई. 

ये है अभी तक की सबसे पॉवरफुल बाइक

TVS के मौजूदा लाइन-अप में कंपनी के रेसिंग एक्सपीरियंस, बाइकिंग फेस्टिवल, गियर डिवीजन और कनेक्टेड इकोसिस्टम के बाद भी अभी तक 310cc के उपर कोई भी बाइक नहीं है. अपाचे सीरीज 160cc से 310cc रेंज में उपलब्ध है. जबकि रोनिन 225.9cc के इंजन के साथ सेगमेंट में एडवांस और रेट्रो सेगमेंट के बीच आती है. 

रॉयल एनफील्ड को मिलेगी टक्कर

भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड, सिंगल और पैरेलल-ट्विन सिलेंडर इंजन के साथ 350cc से 650cc रेंज में उपलब्ध है. इसलिए जो भी ग्राहक इतनी पॉवर की बाइक खरीदना चहता है उसके लिए टीवीएस मोटर के पास मौजूदा समय में कोई भी बाइक नहीं है. ऐसे में यदि टीवीएस इस इंजन के सेगमेंट अपनी बाइक लॉन्च करती है तो इससे रॉयल एनफील्ड को तगड़ी टक्कर मिलेगी. 

जल्द होगी लॉन्च

टीवीएस, ग्राहकों को अपने एक हेलो उत्पाद के जरिए एक बड़े इंजन और अधिक सिलेंडर के साथ एक नया विकल्प पेश करेगी. जो कि कंपनी के लाइनअप में सबसे ऊपर होगी. हालांकि इसकी लॉन्चिंग के लिए अधिक इंतजार करने की संभावना नहीं लगती है.

यह भी पढ़ें :- प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक लाने की तैयारी में हीरो मोटरकॉर्प, अमेरिकन कंपनी जीरो मोटरसाइकिल से 'डील-डन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
कितनी तेज टक्कर पर खुलते हैं एयरबैग, कैसे करते हैं काम?
कितनी तेज टक्कर पर खुलते हैं एयरबैग, कैसे करते हैं काम?
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
Elon Musk की Flying Car बुक करना आसान नहीं, रकम जानकर उड़ेंगे होश
Elon Musk की Flying Car बुक करना आसान नहीं, रकम जानकर उड़ेंगे होश

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget