एक्सप्लोरर

TVS Apache RR 310 को खरीदना हुआ अब महंगा, बजाज की इस बाइक को देती है टक्कर

TVS की Apache RR 310 को खरीदना अब महंगा हो गया है, इस बाइक का BS6 वर्जन इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था.

नई दिल्ली: TVS Motor ने अपनी प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक Apache RR 310 की कीमत इजाफा कर दिया है. इस बाइक को खरीदने के लिए ग्राहकों को अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी. Apache सीरिज की यह सबसे महंगी बाइक है. आइये जानते हैं इसकी नई कीमत और फीचर्स के बारे में.

TVS Apache RR 310 BS6 की कीमत में 5 हजार रुपये बढ़ गया हैं.कीमत में इजाफे के बाद अब इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 2.45 लाख रुपये हो गई है. TVS ने साल जनवरी में Apache RR 310 का BS6 मॉडल लॉन्च किया था. यानी लॉन्च से लेकर अब तक इसकी कीमत में पहली बार इजाफा हुआ है.यह एक फुल-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक है.

इंजन की बात करें तो  TVS Apache RR 310 BS6 में  312.2cc का इंजन दिया गया है जो 34 Hp की पावर और 27.3 Nm का टार्क जनरेट करता है. इसके अलावा यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS)की सुविधा मिलती है. इसके फ्रंट में 330 mm पैटल टाइप डिस्क ब्रेक और रियर में 240 mm पैटल टाइप डिस्क ब्रेक दिया गया है.बेहतर राइड के लिए TVS Apache RR 310 के फ्रंट में इंवर्टेड कार्टरिज टेलिस्कॉपिक सस्पेंशन दिया गया है और रियर में टू आर्म एल्युमिनियम डाई-कास्ट स्विंगआर्म सस्पेंशन दिया गया है.

Bajaj Dominar 400 से है सीधा मुकाबला

TVS Apache RR 310 का मुकाबला बजाज की स्पोर्ट्स बाइक BS6 Dominar 400 से है. इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 1,91,751 रुपये है.इंजन की बात करें तो BS6 Dominar 400 में 373.3cc सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जोकि 39.4bhp का पावर और 35Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इतना ही नहीं बाइक में फ्यूल-इंजेक्शन टेक्नॉलजी का भी इस्तेमाल किया है. यह इंजन स्लिपर असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है.

Dominar 400 के फ्रंट में 320mm और रियर में 230mm डिस्क ब्रेक हैं. इसके अलावा बाइक में ड्यूल-चैनल एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग) सिस्टम दिया है. फ्रंट में 43mm USD टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में नाइट्रोक्स सस्पेंशन यूनिट दी गई है. इसके अलावा इसमें मल्टी-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें 

BS6 TVS Zest 110 भारत में हुआ लॉन्च, Hero motorcorp के इस स्कूटर को मिलेगी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget