एक्सप्लोरर

बजाज के बाद TVS ने बढ़ाई BS6 Apache RR310 मॉडल कीमत, अब इतने में मिलेगी ये मोटरसाइकिल

मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी टीवीएस ने बीएस6 अपाचे आरआर 310 मॉडल की मोटरसाइकिल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. कीमत बढ़ने के बाद यह बाइक 2.45 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में बिकेगी.

कोरोना वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है. इसके चलते कई कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों क बढ़ा दिया है. अब इनमें टीवीएस भी शामिल हो गई. टीवीएस ने देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर मोटरसाइकिल बीएस6 अपाचे आरआर310 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अब यह बाइक 2.45 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में बिकेगी. टीवीएस ने अपनी इस फ्लैगशिप बाइक में 5000 रुपए बढ़ाए हैं.

बीएस6 अपाचे आरआर 310 टीवीएस के बीएस4 मॉडल से 17,000 हजार रुपए महंगी है. हालांकि कंपनी ने अपाचे आरआर 310 की कीमत बढ़ाने के वजह नहीं बताई है. कहा जा रहा है कि कोविड-19 के बाद इसकी इनपुट लागत बढ़ने और आपूर्ति श्रृंखला बिगड़ने से इस बाइक की कीमत बढ़ाई गई है. टीवीएस अपाचे आरआर 310 भारत में साल 2018 में लॉन्च हुई थी और इस साल के शुरुआत में बीएस6 मॉडल लॉन्च हुआ था, जिसमें कई तकनीकी बदलाव और नए फीचर शामिल किए गए हैं.

ये हैं फीचर्स

बीएस6 अपाचे आरआर 310 में 312.2सीसी लिक्विड-कूल्ड ईंजन दिया गया है जोकि 34बीएचपी और 27एनएम डिलीवर करता है. इंजिन में सिक्स स्पीड गियर बॉक्स के साथ रेस ट्यून स्लिपर क्लच दिया गया है. इसमें नया वर्टीकली-स्टैक्ड फुली कलर टीएफटी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है. इस डिस्प्ले में बाइक से संबंधित सभी जानकारी जैसे रेस टेलीमीटरी, टर्न-बाई-टर्न नेविगेशन, जरूरी नोटिफिकेशन आदि मिलती हैं.

बजाज ने भी बढ़ाई कीमतें

बता दें कि इससे पहले बजाज ऑटो ने अपनी दो बाइक Pulsar 150 और Pulsar 150 Neon की कीमतों में इजाफा कर दिया है. माना जा रहा है कि मार्केट के हालात को देखते हुए इन बाइक्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, इसके साथ ही इसकी इनपुट लागत को देखते हुए भी इन बाइक्स की कीमतों में इजाफा करने का फैंसला लिया है.आइये जानते हैं इन दोनों बाइक्स की नई कीमतें और फीचर्स के बारे में.

इतनी महंगी हुईं बजाज की पल्सर बजाज ऑटो ने Pulsar 150 की कीमत 1,025 रुपये और Pulsar 150 Neon की कीमत 999 रुपये बढ़ा दिए हैं. BS6 Pulsar के लॉन्च होने के बाद यह पहली बार है जब बजाज ने इसके दाम बढ़ाए हैं.लेकिन Pulsar 150 Neon की कीमत में इस बार दूसरी बार दाम बढ़ाए है, इस साल जून में इसके दाम 4,437 रुपये बढ़ा दिए थे.

ये बारिश कहीं बिगाड़ न दे आपकी कार की सेहत, ऐसे करें अपनी गाड़ी का बचाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget