एक्सप्लोरर

Triumph New Bikes: ट्रायंफ ने अनवील की दो नई बाइक, बजाज ऑटो ने किया है तैयार

इस बाइक का मुकाबला केटीएम 390 से होगा जिसमें एक 373.4cc का इंजन मिलता है, जो 42.9 बीएचपी पॉवर और 37 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Triumph Speed 400: ट्रायम्फ ने अपनी स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400 एक्स को आधिकारिक तौर पर अनवील कर दिया है. ये बजाज के साथ ट्रायम्फ की साझेदारी से आने वाली पहली बाइक है, और इन्हें बजाज ऑटो ही भारत में तैयार करेगी. स्पीड 400 की स्टाइलिंग डिटेल्स स्पीड ट्विन 900 से मिलती जुलती है, जबकि स्क्रैम्बलर 400 एक्स का डिज़ाइन स्क्रैम्बलर 900 से लिया गया है.

इंजन

इन दोनों बाइक में एक नया सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जिसे ट्रायम्फ टीआर-सीरीज़ इंजन कहा जा रहा है. यह एक 398cc का DOHC आर्किटेक्चर लिक्विड-कूल्ड इंजन है. यह इंजन 8000 rpm पर 40 hp पॉवर और 6500 rpm पर 37.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

Triumph New Bikes: ट्रायंफ ने अनवील की दो नई बाइक, बजाज ऑटो ने किया है तैयार

ट्रायम्फ स्पीड 400, स्क्रैम्बलर 400 एक्स: चेसिस

ट्रायम्फ की इन नई मोटरसाइकिल के फ्रेम को ट्यूबलर स्टील से निर्मित हाइब्रिड स्पाइन/परिधि फ्रेम पर तैयार किया गया है. इंजन दोनों बाइक में समान है, लेकिन चेसिस में काफी अंतर है. ट्रायम्फ का दावा है कि दोनों बाइक को एक डेडिकेटेड चेसिस और सस्पेंशन सेटअप के साथ तैयार किया गया है. स्पीड 400 में दोनों ओर 17 इंच के व्हील्स दिए गए हैं. जो कुछ प्रीमियम और स्पोर्टी मेटज़ेलर स्पोर्टेक एम9आरआर रबर में लिपटे हुए हैं. जबकि स्क्रैम्बलर में 19-इंच/17-इंच का अलॉय व्हील कॉम्बो मिलता है, और इसमें मेटज़ेलर कारू स्ट्रीट टायर दिए गए हैं. दोनों बाइक में एक ही सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है. जिसमें एक 43 mm का बड़ा-पिस्टन मिलता है. स्पीड के 170 किलोग्राम वजन की तुलना में स्क्रैंबलर 179 किलोग्राम के वजन के साथ थोड़ी भारी है.

Triumph New Bikes: ट्रायंफ ने अनवील की दो नई बाइक, बजाज ऑटो ने किया है तैयार

डिजाइन 

दोनों नई बाइक में फीचर्स के तौर पर ऑल-एलईडी लाइटिंग, राइड-बाय-वायर, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल एबीएस, एक इम्मोबिलाइज़र, एक असिस्ट क्लच, एक यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन शामिल है. डैश पर एक बड़ा एनालॉग टैकोमीटर है जिसके बगल में एक छोटी एलसीडी स्क्रीन रखी गई है. स्क्रीन पर एक डिजिटल टैकोमीटर, एक गियर पोजीशन इंडिकेटर, ट्रिप डेटा और एक फ्यूल गेज के लिए रीडआउट दिया गया है. स्क्रैम्बलर में कंपनी ने ऑफ-रोड उपयोग के लिए डुअल-चैनल एबीएस का इस्तेमाल किया है. 

कब होगी लॉन्च?

ट्रायम्फ स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400 एक्स को भारत में 5 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा और उसी समय उसकी कीमतों की घोषणा की जाएगी. प्रभावशाली स्पेक्स और फीचर्स के साथ ट्रायम्फ की ब्रांड वैल्यू को ध्यान में रखते हुए स्पीड 400 की कीमत 3 लाख रुपये के आसपास और स्क्रैम्बलर 400 एक्स की कीमत थोड़ी अधिक होगी. 

केटीएम 390 से होगा मुकाबला

इस बाइक का मुकाबला केटीएम 390 से होगा जिसमें एक 373.4cc का इंजन मिलता है, जो 42.9 बीएचपी पॉवर और 37 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

यह भी पढ़ें :- टाटा मोटर्स ने कराया फ्रेस्ट नाम का ट्रेडमार्क, अपकमिंग कर्व एसयूवी के लिए हो सकता है इस्तेमाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget