एक्सप्लोरर

Traffic Rules: सड़क पर वाहन लेकर निकलने से पहले हो जाएं सावधान, वरना कट सकता है भारी चालान

कभी भी नशे में कोई गाड़ी न चलाएं, इससे आपकी जान को खतरा तो होता ही है, साथ ही 10 से 12 हज़ार के जुर्माने के साथ 2 साल तक जेल भी हो सकती है.

Traffic Challan List: देश में हर दिन हजारों सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और इसमें बहुत से लोगों की जान चली जाती है और काफी सारे लोग घायल भी हो जाते हैं. इन दुघर्टनाओं का मुख्य कारण लोगों का ट्रैफिफ नियमों का पालन न करना होता है. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों से ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए सरकार और ट्रैफिक पुलिस काफी प्रयास कर रही है. इसके लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों का चालान भी काटा जाता है. इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को यातायात के नियमों का जरूर पालन करना चाहिए. यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो ट्रैफिक चालान आपकी जेब पर भारी पड़ सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किस नियम को तोड़ने पर कितना जुर्माना लगाया जाता है.  

1. किसी भी वाहन को चलाने के लिए उसका बीमा होना ट्रेफिक नियमों के अनुसार अनिवार्य है. इसके बिना वाहन चलाने पर 5 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान है. 

2. यदि आप अपने वाहन के आकार में अपनी ज़रूरत या मोडिफिकेशन के नाम पर वृद्धि करवा लेते हैं तो इस पर 5,000 रुपये का चालान काटा जा सकता है. 

3. किसी भी 18 साल से कम उम्र के बच्चे का सड़क पर वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर उनके अभिभावकों  पर 25,000 रूपये का जुर्माना लगाया जा सकता है.

4. सड़क पर गाड़ी लेकर जाते समय वाहन का आरसी जरूर अपने साथ रखें, नहीं तो आपको 10,000 का जुर्माना देना पड़ सकता है. 

5. चप्पल पहन कर बाइक चलाने पर भी 1,000 रुपये का चालान काटा जा सकता है. साथ ही बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति अगर हाफ पैंट पहनकर बैठा है तो उस पर भी 2,000 रुपये का चालान काटा जा सकता है. 

6. बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चलाने पर भी  ₹1000 का जुर्माना लगाया जाता है.

7. ट्रैफिक नियमों के अनुसार वाहनों का परमिट भी साथ रखना अनिवार्य है, इसके बिना पकड़े जाने पर 10,000 का जुर्माना लगाया जा सकता है.  

8.  सड़क पर तय गति के अनुसार ही गाड़ी चलाएं, अधिक तेज गति से वाहन चलाने पर 2000 रुपये के जुर्माने का नियम है.

9. बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने पर1000 रुपये का चालान काटा जा सकता है. 

10.  वाहन चलाने के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस को अपने साथ जरूर रखें, वर्ना आपका ₹5,000 रुपये का चालान काटा जा सकता है.

11. कभी भी नशे में कोई गाड़ी न चलाएं, इससे आपकी जान को खतरा तो होता ही है, साथ ही 10 से 12 हज़ार के जुर्माने के साथ 2 साल तक जेल भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें :- इंजन के सीसी और हार्सपावर में न हों कंफ्यूज, जानिए क्या होता है अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget