एक्सप्लोरर

जल्द मार्केट में उतरने जा रही है 'मिनी फॉर्च्यूनर', दमदार पावरट्रेन के साथ ऐसे होंगे फीचर्स

Toyota Mini Fortuner: टोयोटा लैंड क्रूजर FJ का डिजाइन अभी तक पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया है, लेकिन 2023 में जारी एकमात्र टीजर इमेज के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इसका लुक काफी रफ-टफ और बॉक्सी होगा.

Toyota Land Cruiser FJ Mini Fortuner Launching: टोयोटा एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी पर काम कर रही है, जिसे जल्द ही इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया जा सकता है. इसे 'लैंड क्रूजर FJ' नाम दिया गया है. यह प्रतिष्ठित लैंड क्रूजर सीरीज का सबसे कॉम्पैक्ट और किफायती मॉडल होगी, इसे 'मिनी फॉर्च्यूनर' कहा जा सकता है. दरअसल, जापान की कार मैगजीन ने दावा किया है कि टोयोटा 2025 जापान मोबिलिटी शो में लैंड क्रूजर FJ को अनवील करने वाली है. यह मोबिलिटी शो 29 अक्टूबर को होने जा रहा है. 

इस SUV को पहली बार 2023 में एक टीजर इमेज के जरिए पेश किया गया था, जिसमें इसे लैंड क्रूजर लाइनअप LC300, LC250 (प्राडो), और 70 सीरीज के साथ खड़ा दिखाया गया था. इसी के बाद FJ नाम के लिए ट्रेडमार्क फाइल किया गया. 

कैसा होगा डिजाइन? 

टोयोटा लैंड क्रूजर FJ का डिजाइन अभी तक पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया है, लेकिन 2023 में जारी एकमात्र टीजर इमेज के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इसका लुक काफी रफ-टफ और बॉक्सी होगा. इसमें मॉडर्न एलईडी लाइटिंग सिस्टम मिलेगा, जो इसे एक मॉडर्न और प्रीमियम लुक देगा. इसके अलावा, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और चंकी टायर्स इसे ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार बनाते हैं. टेलगेट पर माउंटेड स्पेयर व्हील इसके क्लासिक SUV लुक को और भी मजबूत करता है. 

कार का इंजन और पावरट्रेन

टोयोटा लैंड क्रूजर FJ के हुड के नीचे एक 2.7 लीटर 2TR-FE नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो 161 बीएचपी की अधिकतम पावर और 246 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा. इस इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा, जो सभी चार पहियों में पावर पहुंचाने के लिए 4WD सिस्टम का इस्तेमाल करेगा. टोयोटा इस मॉडल के कुछ इंटरनेशनल बाजारों में हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्प भी पेश कर सकती है.

बता दें कि अब तक टोयोटा ने भारत में लैंड क्रूजर FJ की लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन जिस तरह से भारत में SUV सेगमेंट में जबरदस्त ग्रोथ देखी जा रही है. इसे देखते हुए इस SUV का भारत आना पूरी तरह मुमकिन है. 

यह भी पढ़ें:-

Toyota Innova Crysta खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? यहां जान लीजिए पूरा हिसाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget