एक्सप्लोरर

इन कारों को टक्कर देने आई Toyota Urban Cruiser, जानिए क्या है कीमत

Toyota ने नई Urban Cruiser लॉन्च कर दी है. मारुति सुजुकी की Vitara Brezza पर बेस्ड होगी. मारुति सुजुकी के साथ कंपनी की साझेदारी के तहत यह दूसरे प्रोडक्ट होगा.

Toyota की नई Urban Cruiser मार्केट में लॉन्च कर दी गई है. मारुति सुजुकी की Vitara Brezza पर बेस्ड इस कार की कीमत दिल्ली के एक्स- शोरूम में 8.40 लाख से 11.30 लाख रुपये के बीच रखी गई है. Urban Cruiser SUV मिड-ग्रेड, हाई-ग्रेड और प्रीमियम-ग्रेड इन तीन वेरिएंट में लॉन्च की गई है. मारुति सुजुकी के साथ कंपनी की साझेदारी के तहत यह दूसरे प्रोडक्ट होगा, इससे पहले कंपनी बलेनो-आधारित ग्लान्ज़ा को बाजार में उतारा चुकी है.

दमदार है इंजन नई अर्बन क्रूज़र में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जोकि 103bhp की पावर और 138Nm का टॉर्क देगा और इसमें लगभग वो सभी फीचर्स हैं जो मौजूदा मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा में देखने को मिलते हैं. आप इसे 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स या 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट ऑप्शन में खरीद सकते हैं. इस कार का मैन्युअल वेरिएंट 17.03 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है. वहीं माइल्ड हाइब्रिड टेक्नॉलजी से लैस ऑटोमैटिक वेरिएंट 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है.

Urban Cruiser का इंटीरियर Toyota की नई Urban Cruiser के स्टेयरिंग पर Toyota की बैजिंग देखने को मिलती है. इस SUV का कैबिन ड्यूल टोन में होगा. नई Urban Cruiser के फीचर्स की बात करें तो इसमें पुश स्टार्ट एंड स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल,स्मार्ट प्लेकास्ट टचस्क्रीन, रेन सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल और इलेक्ट्रोक्रोमिक रियर व्यू मिरर जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड को सपोर्ट करेगा.

भारत में बढ़ा SUV कारों का क्रेज टोयोटा के मुताबिक, SUV कारों की बिक्री भारत में तेजी से बढ़ रही है और एंट्री लेवल सब-4 मीटर (4 मीटर से छोटी) SUV की घरेलू बाजार में बिक्री में नियमित ग्रोथ देखी गई है. यह शायद सड़कों की स्थिति या अन्य कारकों की वजह से हो सकती है, लेकिन यह बिल्कुल सच है कि कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में ग्रोथ हो रही है.

मारुति , हुंडई, टाटा और फोर्ड जैसे ब्रांड्स से होगा मुकाबला टोयोटा नई Urban Cruiser का सीधा मुकाबला मारुति सुजकी ब्रेज़ा विटारा के अलावा हुंडई की वेन्यू, फोर्ड ईको sport, महिंद्रा XUV 300 और टाटा Nexon जैसी कॉम्पैक्ट SUVs से होगा. भारत में कॉम्पैक्ट SUV का बाजार अब काफी बड़ा हो चुका है और इस सेगमेंट में कंपनियां काफी संभावनाएं तलाश रही हैं. माना जा रहा है कि इस फेस्टिव सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद ज्यादा हैं.

ये भी पढ़ें

टाटा अल्ट्रॉज से लेकर हुंडई आई20 तक ये हैं डीजल वाले सबसे दमदार हैचबैक कार, जानिए क्या है खास 30 सितंबर को लॉन्च होगी होंडा की क्रूज़र बाइक, रॉयल एनफील्ड से होगी टक्कर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PUC Validity Rules : PUC खत्म होने के बाद कितने दिन तक गाड़ी चला सकते हैं, क्या है नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन तक गाड़ी चला सकते हैं, क्या है नियम?
भूलकर भी न करना ये गलती, शख्स को कार सेल करना पड़ा भारी, लगाने पड़ रहे कोर्ट के चक्कर
भूलकर भी न करना ये गलती, शख्स को कार सेल करना पड़ा भारी, लगाने पड़ रहे कोर्ट के चक्कर
आज से महंगी हो जाएंगी आपकी पसंदीदा कारें, Tata से लेकर Kia तक बढ़े इतने दाम
आज से महंगी हो जाएंगी आपकी पसंदीदा कारें, Tata से लेकर Kia तक बढ़े इतने दाम
दिल्ली वालों को इस कागज के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, गाड़ी निकालने से पहले जान लीजिए नया नियम
दिल्ली वालों को इस कागज के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, गाड़ी निकालने से पहले जान लीजिए नया नियम

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget