एक्सप्लोरर

Toyota Rumion का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, आम आदमी के बजट में आएगी ये कार

Toyota Rumion G-At Variant Launched: टोयोटा ने रुमियन MPV लाइन-अप में नए वेरिएंट की लॉन्चिंग कर दी है. रुमियन के ऑटोमेटिक वेरिएंट को मार्केट में उतारा गया है. रुमियन एक बजट-फ्रेंडली कार है.

Toyota Rumion G-At: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने रुमियन (Rumion) के नए वेरिएंट को भारतीय बाजार में पेश किया है. पहले रुमियन G 5-स्पीड गीयर बॉक्स के साथ मार्केट में मौजूद थी. लेकिन अब टोयोटा अपने ग्राहकों के लिए इसका ऑटोमेटिक वेरिएंट लेकर आ गई है. इस कार की बुकिंग लेनी भी कंपनी ने शुरू कर दी है. साथ ही इसी साल 2024 में 5 मई से इस कार को डिलीवर करना भी कंपनी शुरू कर देगी. कार की बुकिंग कराने के लिए खरीदार को 11000 रुपसे जमा करने होंगे.

ऑटोमेटिक वेरिएंट में क्या है खास?

टोयोटा रुमियन तीन ट्रिम में मौजूद हैं- S, G और V. अभी तक ऑटोमेटिक गीयर बॉक्स का ऑप्शन base-spec S और top-spec G ट्रिम में मौजूद था. लेकिन अब ये ऑप्शन सभी रेंज के लिए मौजूद है. टोयोटो रुमियन G-AT में इसके मैनुअल काउंटरपार्ट की तरह ही फीचर्स हैं. अगर इसके base S ट्रिम से इसकी तुलना करें, तो G ट्रिम में दो-टोन अलॉय व्हील्स, डुअल टोन सीट फैब्रिक्स, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर इस नए वेरिएंट में शामिल हैं.

टोयोटा रुमियन G-At का पावरट्रेन

टोयोटा रुमियन के इस वेरिएंट में मारुति का 1.5-लीटर नेचुरली एसपिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है, जिससे 103 hp की पावर मिलती है और 137 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. इसके साथ ही ये कार 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गीयर बॉक्स के साथ आ रही है. वहीं इसके CNG-spec में भी यही इंजन लगा है, जिसमें 88 hp की पावर जेनेरेट होती है और 121.5 Nm का टॉर्क मिलता है. CNG-spec में केवल मैनुअल गीयर बॉक्स का ऑप्शन मिल रहा है.

टोयोटा के नए वेरिएंट की कीमत

टोयोटा रुमियन G-At वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 13 लाख रुपये है, जो कि मैनुअल काउंटरपार्ट से 1.40 लाख रुपये ज्यादा है. रुमियन MPV के सभी वेरिएंट की बात करें, तो इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 10.44 लाख रुपये से शुरू होती है और 13.73 लाख रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें

2030 तक 5 नई इलेक्ट्रिक कारें लाएगी Hyundai Motor, पहला मॉडल हुंडई क्रेटा ईवी होगा लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी तेज टक्कर पर खुलते हैं एयरबैग, कैसे करते हैं काम?
कितनी तेज टक्कर पर खुलते हैं एयरबैग, कैसे करते हैं काम?
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
Elon Musk की Flying Car बुक करना आसान नहीं, रकम जानकर उड़ेंगे होश
Elon Musk की Flying Car बुक करना आसान नहीं, रकम जानकर उड़ेंगे होश
जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget