एक्सप्लोरर

Toyota Camry Features : Toyota ने लॉन्च किया Camry Hybrid का नया वर्जन, फीचर्स और इंटीरियर है काफी खास

Toyota Camry : भारत में टोयोटा की कैमरी हाइब्रिड का फेसलिफ्टेड वर्जन लॉन्च हो गया है. इस कंप्लीट हाइब्रिड सेडान में इंटीरियर से लेकर डिजाइन तक में कई बदलाव किए गए हैं. इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं.

Toyota Camry Launch : टोयोटा (Toyota) ने भारत में अपनी कैमरी हाइब्रिड (Toyota Camry Hybrid) का फेसलिफ्टेड वर्जन लॉन्च कर दिया है. कैमरी हाइब्रिड (Camry Hybrid) वर्तमान में भारत में पेश की जाने वाली टोयोटा की एकमात्र सेडान (Sedan) कार है. यही नहीं यह भारत में कुछ पूर्ण हाइब्रिड सेडान कारों में से एक है. यह पूरानी कैमरी का फेसलिफ्ट वर्जन है जिसमें डिजाइन (Design) और इंटीरियर (Interior) में बदलाव के साथ-साथ कुछ अन्य फीचर्स (Toyota Camry Hybrid Features) जोड़े गए हैं. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं इस कार की कुछ और खास बातों के बारे में.

कार के अंदर क्या बदला

इस नए मॉडल (Toyota New Model) के इंटीरियर की बात करें तो कार के अंदर सबसे बड़ा बदलाव टचस्क्रीन है. यह पहले के काफी बड़ा दिया गया है. इस टचस्क्रीन में आपको Android Auto और Apple Carplay के साथ बहुत बड़ा फ्लोटिंग 9-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन भी मिलता है. नई कार में डैशबोर्ड की फिनिशिंग पर भी काम किया गया है. अंदर लगे एसी वेंट्स के डिजाइन को भी बदला गया है. नया इन्फोटेन्मेंट सिस्टम पुराने 8 इंच वाले इन्फोटेनमेंट सिस्टम से ज्यादा बेहतर है. इसका लुक औक मैन्यू सिस्टम भी पहले से बेहतर किया गया है. इसमें एक ब्लैक वुड ट्रिम भी है, जो प्रीमियम फैक्टर को जोड़ता है. वहीं एक्सटीरियर (Camry Hybrid Exterior) के लिहाज से इसमें थोड़ा सा ही बदलाव किया गया है. इसमें नया फ्रंट बंपर और एक नया ग्रिल जोड़ा गया है. स्पोर्टियर लुक के लिए इसमें कम क्रोम का इस्तेमाल किया गया है. एलईडी ब्रेक लाइट्स के साथ रियर कॉम्बिनेशन लैंप अब ब्लैक बेस एक्सटेंशन के साथ मिलेगा. नए मॉडल में 18 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि एक्सटीरियर में मेटल स्ट्रीम मेटैलिक नाम का एक नया कलर रेंज इसमें शामिल किया गया है. यह नया रंग प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, सिल्वर मेटैलिक, ग्रेफाइट मेटैलिक, रेड मीका, एटिट्यूड ब्लैक और बर्निंग ब्लैक जैसे अन्य रंगों के साथ जोड़ा गया है. 

ये भी पढ़ें : Electric Cruiser Bike: इस महीने दस्तक दे सकती है भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक, 250km की मिलेगी रेंज

कैसे हैं फीचर्स

अगर फीचर्स (Features) की बात करें तो नई कैमरी हाइब्रिड (New Camry Hybrid) कई मायनों में खास है. इसमें आपको 10 तरीकों के पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, मेमोरी फंक्शन के साथ ओआरवीएम और टिल्ट-टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग कॉलम, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम और एक हेडअप डिस्प्ले जैसे विभिन्न लग्जरी फीचर्स मिलते हैं. इस कार में आपको एक सनरूफ भी मिलेगा. पीछे के यात्रियों के लिए नई कैमरी हाइब्रिड में रिक्लाइनर के साथ रियर सीट्स, पावर असिस्टेड रियर सनशेड, कैपेसिटिव टच पैनल पर ऑडियो और एसी कंट्रोल, रियर आर्म रेस्ट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. सुरक्षा के नजरिये से देखें तो कैमरी हाइब्रिड कार (Hybrid Car) में 9 एसआरएस एयरबैग, पार्किंग असिस्टेंट, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, ब्रेक होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी सुविधाओं दी गईं हैं.


Toyota Camry Features : Toyota ने लॉन्च किया Camry Hybrid का नया वर्जन, फीचर्स और इंटीरियर है काफी खास

ये भी पढ़ें : 2022 Honda CB300R भारत में लॉन्च, 2.77 लाख रुपये है कीमत, ये रही खूबियां

इंजन में कितना दम

अब बात अगर इंजन (Toyota Camry Hybrid engine) की करें तो हाइब्रिड पेट्रोल/इलेक्ट्रिक पावरट्रेन अपरिवर्तित रहता है और यह 2.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल के साथ ही आता है. इसमें मोटर जेनरेटर 218PS का संयुक्त आउटपुट दिया गया है. इसमें स्पोर्ट, इको और नॉर्मल जैसे तीन ड्राइविंग मोड हैं. नई कैमरी की हाइब्रिड बैटरी 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वॉरंटी के साथ आएगी. इस कार की कीमत की बात करें तो यह करीब 41,70,000 रुपये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget