एक्सप्लोरर

Toyota Kirloskar: टोयोटा तैयार कर रही है भारत के लिए 3 नई एसयूवी, नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्च्यूनर की भी होगी बाजार में एंट्री

टोयोटा की नई कूप एसयूवी का मुकाबला मारुति की फ्रोंक्स एसयूवी से होगा, जिसे अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है. इस कार में भी टोयोटा की एसयूवी की तरह समान पावरट्रेन का विकल्प मिलता है.

Upcoming Toyota SUVs: जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर भारतीय बाजार के लिए अगले कुछ सालों में तीन नई एसयूवी लाने की योजना बाना रही है. कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में ही देश में नई इनोवा हाईक्रॉस और अर्बन क्रूज़र हायराइडर एसयूवी को लॉन्च किया है. जानकारी के मुताबिक कंपनी इसी साल मारुति सुजुकी फ्रोंक्स पर आधारित एक नई कूप एसयूवी को बाजार में लाने वाली है. साथ ही कंपनी 2025 तक अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी फॉर्च्यूनर का नेक्स्ट-जनरेशन वर्जन लाने वाली है. 

आएगी एक नई थ्री रो एसयूवी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टोयोटा भारतीय बाजार के लिए एक नई 3-रो एसयूवी को तैयार कर रही है. यह एसयूवी कंपनी की ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली कोरोला क्रॉस एसयूवी पर बेस्ड होगी. इसे टीएनजीए-सी प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, जिसपर आधारित इनोवा हाइक्रॉस भी बनाई जाती है. इस कार का व्हीलबेस 2790mm हो सकती है. इसमें इनोवा हाइक्रॉस वाला ही पावरट्रेन दिया जा सकता है. जिसमें 172bhp की पॉवर जेनरेट करने वाला एक 2.0-लीटर NA पेट्रोल और 186 bhp की पॉवर जेनरेट करने वाला 2.0-लीटर पेट्रोल सेल्फ चार्जिंग स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन मिलता है. 

नेक्स्ट-जेनरेशन फॉर्च्यूनर

नेक्स्ट-जेन फॉर्च्यूनर को 2024 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है. इसमें नए इंजन के साथ डिजाइन और फीचर्स में कई बदलाव किए जाएंगे. इसे कंपनी के नए टीएनजीए-एफ आर्किटेक्चर प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा. इसपर कंपनी अपनी टुंड्रा और सिकोइया और लैंड क्रूजर एसयूवी को भी बनाती है. न्यू-जेनरेशन फॉर्च्यूनर में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ एक नया डीजल इंजन दिया जा सकता है. जो कि नया 1GD-FTV 2.8L डीजल इंजन हो सकता है. 

फ्रोंक्स बेस्ड एसयूवी

टोयोटा, कोडनेम A15 नाम से एक नई कूप एसयूवी को भी तैयार कर रही है, जो मारुति सुजुकी की फ्रोंक्स क्रॉसओवर एसयूवी पर बेस्ड है. हालांकि इसमें कंपनी के यारिस क्रॉस से मिलते जुलते डिजाइन एलिमेंट्स को शामिल किया जा सकता है. इसमें दो इंजन के विकल्प मिलेंगे, जिसमें एक 1.0L 3-सिलेंडर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन और एक 1.2L डुअलजेट 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन शामिल हैं, जो क्रमशः 89bhp और 100bhp की पॉवर जेनरेट करने में सक्षम है. दोनों इंजनों को माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस किया जाएगा. 

मारुति फ्रोंक्स से होगा मुकाबला

टोयोटा की नई कूप एसयूवी का मुकाबला मारुति की फ्रोंक्स एसयूवी से होगा, जिसे अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है. इस कार में भी टोयोटा की एसयूवी की तरह समान पावरट्रेन का विकल्प मिलता है. हालांकि इसका टोयोटा की कार से कुछ अलग होगा.

यह भी पढ़ें :- मारुति सुजुकी फ्रोंक्स खरीदें या टाटा पंच, देखिए दोनों कारों का फुल कंपेरिजन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget