एक्सप्लोरर

Toyota Innova Crysta GX Plus: जेब को करें खाली, आ गई है टोयोटा की नई कार, शानदार फीचर्स से लैस

Toyota Innova Crysta GX+ Launched: टोयोटा की नई कार भारतीय बाजार में आ गई है. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जीएक्स प्लस पिछले वेरिएंट के मुकाबले 14 नए फीचर्स के साथ मार्केट में उतरी है.

Toyota Innova Crysta GX+ Launched in India: टोयोटा भारत ने अपनी एक और नई कार इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दी है. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जीएक्स प्लस को लॉन्च कर दिया गया है. टोयोटा इनोवा का ये वेरिएंट इसके GX और VX वेरिएंट के बीच में कहा जा सकता है. इनोवा के GX वेरिएंट से तुलना की जाए, तो GX+ में 14 नए फीचर्स को जोड़ा गया है. ये फीचर लोडेड कार 7-सीटर और 8-सीटर कन्फ्यूगिरेशन में भारतीय बाजार में आई है. वहीं GX वेरिएंट की तुलना में ये कार करीब 1.40 लाख रुपये महंगी है.

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जीएक्स प्लस (Toyota Innova Crysta GX+)

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा GX+ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी गई है. इस कार में रियर कैमरा, ऑटो-फोल्ड मिरर्स, डैश कैम जैसे कई फीचर्स को जोड़ा गया है. इस कार में प्रीमियम फैबरिक सीट का प्रयोग किया गया है. इनोवा क्रिस्टा के इस नए वेरिएंट में डायमंड-कट अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं. वुडन पैनल्स का इस्तेमाल भी इस कार में किया गया है.

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के फीचर्स

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में इन नए फीचर्स के जुड़ने के अलावा कई और फीचर्स भी शामिल हैं. इस कार के डिजाइन की बात करें, तो इसमें क्रोम सराउंड ब्लैक ग्रिल लगी है. पायर्सिंग एलईडी हेडलैम्प्स का इस्तेमाल इस कार में किया गया है. वेलकम लैम्प के साथ ये कार स्टाइलिश लुक रखती है.

टोयोटा की इस कार के कनेक्टिविटी फीचर भी शानदार है. इस कार में 20.32 सेंटीमीटर का डिस्प्ले एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले की कनेक्टिविटी के साथ दिया गया है. आप अपने स्मार्टफोन के साथ भी इस कार को बेहतर तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं. इसके लिए इनोवा क्रिस्टा में वॉल्क टू कार, जियो फेन्सिंग और रियल टाइम व्हीकल ट्रैकिंग का फीचर भी दिया गया है.

इनोवा क्रिस्टा के सेफ्टी फीचर्स

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में लोगों की सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है. टोयोटा की इस कार में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल का फीचर भी दिया गया है. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के G और GX वेरिएंट में 3 एयरबैग का फीचर दिया गया है. वहीं इसके  VX और ZX वेरिएंट में 7 एयरबैग का फीचर दिया गया है. टोयोटा के नए वेरिएंट में भी सेफ्टी के लिए एयरबैग्स दिए गए हैं.

इनोवा क्रिस्टा जीएक्स प्लस का पावरट्रेन

टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा के इस नए वेरिएंट के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है. पिछले वेरिएंट्स जैसा ही पावरट्रेन इस नए वेरिएंट में दिया गया है. इनोवा क्रिस्टा 2.4-लीटर डीजल इंजन के पावरट्रेन के साथ आती है. इनोवा के इस इंजन से 150  HP की पावर मिलती है और 343 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. इनोवा क्रिस्टा के इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स जोड़ा गया है.

कीमत में हुआ इजाफा

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जीएक्स प्लस 7-सीटर गाड़ी के रूप में भी लोगों को मिलेगी और इसका 8-सीटर वेरिएंट भी साथ में लाया गया है. इनोवा क्रिस्टा का जीएक्स वेरिएंट भी 7-सीटर और 8-सीटर दोनों कन्फ्यूगिरेशन में मौजूद है. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा GX+ के 7-सीटर मॉडल की कीमत 21.39 लाख रुपये रखी गई है. वहीं GX वेरिएंट में 7-सीटर मॉडल की कीमत 1.40 लाख रुपये कम थी. GX+ के 8-सीटर वेरिएंट की कीमत 21.44 लाख रुपये रखी गई है. GX वेरिएंट में इसकी कीमत 1.45 लाख रुपये कम थी.

ये भी पढ़ें

Honda Cars Discount Offer: लपक लें मौका, Honda की कारों पर मिल रहे 1 लाख रुपये से ज्यादा के बेनिफिट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
Car Roof Carrier Rules: क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
ऑटो-टैक्सी वालों की बढ़ी टेंशन, पुराने परमिट की होगी जांच
ऑटो-टैक्सी वालों की बढ़ी टेंशन, पुराने परमिट की होगी जांच

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget