एक्सप्लोरर

Toyota HyRyder CNG: सीएनजी के साथ आने वाली देश की पहली एसयूवी बनी टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, जानें क्या है खासियत 

HyRyder, CNG के साथ आने वाली देश की पहली एसयूवी होगी, यह पहला मौका है जब किसी एसयूवी को फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ लाया गया है.

Toyota Glanza and Toyota HyRyder CNG: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने एक साथ अपनी दो सीएनजी कारों को लॉन्च कर दिया है. अपनी Glanza CNG और Hyryder CNG के साथ कंपनी ने एक बड़े CNG स्पेस में प्रवेश किया है. Glanza CNG कुल दो वेरिएंट S और G ग्रेड में उपलब्ध होगी, जिसमें मैनुअल ट्रांसमिशन पावरट्रेन का विकल्प दिया गया है. 

कैसा होगा इंजन?

Glanza CNG वैरिएंट में फैक्ट्री फिटेड CNG किट के साथ 'K-Series इंजन' मिलता है और E-CNG Glanza 57 KW यानि 77.5 PS का पावर आउटपुट जेनरेट करता है. वहीं यह कार सीएनजी पर 30.61 Km/kg का माइलेज देती है. कंपनी में दूसरा सीएनजी मॉडल अर्बन क्रूजर हाइराइडर के रूप में लॉन्च किया है जो कि अब तक सिर्फ हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध था. हाइराइडर के इस ई-सीएनजी मॉडल में एक 1.5-लीटर के-सीरीज इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. CNG Glanza और Hyryder को किसी ऑटोमेटिक विकल्प में ऑफर नहीं किया गया है. हाइराइडर सीएनजी का माइलेज भी 26.1 Km/Kg है.

Glanza CNG की कीमतें

जल्द ही HyRyder CNG की कीमतों के बारे में भी खुलासा कर दिया जाएगा, जबकि Glanza CNG की कीमतों की घोषणा हो चुकी है. यह कार सीएनजी मॉडल में G वेरिएंट के लिए 843,000 रुपये और S वैरिएंट के लिए 946,000 रुपये में उपलब्ध होगी. 

HyRyder CNG के फीचर्स

HyRyder एसयूवी के, बेस ट्रिम मॉडल के साथ मिड-स्पेक ट्रिम लेवल को भी CNG वर्जन में लाया जाएगा. अर्बन क्रूज़र हाइराइडर सीएनजी  में 17 इंच के एलॉय व्हील, एलईडी प्रोजेक्टर लैंप, टचस्क्रीन के साथ ढेर सारे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे.

कितनी होगी HyRyder CNG की कीमत?

HyRyder, CNG के साथ आने वाली देश की पहली एसयूवी होगी, यह पहला मौका है जब किसी एसयूवी को फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ लाया गया है, अब तक कोई भी एसयूवी सीएनजी के साथ उपलब्ध नहीं थी. अब ग्राहकों को HyRyder की खरीद पर एक मजबूत हाइब्रिड और CNG का विकल्प मिलेगा. जो कि भारत में अन्य कोई कंपनी ऑफ नहीं करती है. HyRyder का CNG वर्जन एक दिलचस्प विकल्प है और यह डीजल इंजन के ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है. कीमत की बात करें तो HyRyder CNG की कीमतें इसके 1.5L माइल्ड हाइब्रिड वर्जन से ज्यादा हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें :- जीप ने फिर बढ़ाई कंपास की कीमतें, इतनी महंगी हो गई ये SUV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget