एक्सप्लोरर

महंगी हो गई आपकी फेवरेट Toyota Fortuner, जानें वेरिएंट वाइज कितनी बढ़ी कीमत

Toyota Fortuner Price Hike: टोयोटा कंपनी की फेमस फॉर्च्यूनर कार में दमदार इंजन के साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स भी मिलते हैं. अब कंपनी ने टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है.

Toyota Fortuner Price Hike: बिजनेसमैन से लेकर नेताओं तक, टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV को सभी लोग खूब पसंद करते हैं. यह एक बिग साइज SUV है. अगर आप भी टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. कंपनी ने इस बिग साइज एसयूवी पर पूरे 50 हजार रुपये बढ़ा दिए हैं. 

किस वेरिएंट की कितनी कीमत बढ़ी? 

टोयोटा फॉर्च्यूनर के स्टैंडर्ड GR-S वेरिएंट पर 50 हजार रुपये तो वहीं 2.8-लीटर, डीजल इंजन लैस ऑटोमैटिक और मैनुअल के साथ आने वाली 4x2 और 4x4 वेरिएंट्स की कीमतें 40 हजार रुपये तक बढ़ा दी गई हैं. इसके अलावा 2.7-लीटर पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक 4x2 वेरिएंट की कीमत 35 हजार रुपये तक बढ़ा दी गई हैं. 

कीमत की बात की जाए तो टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत अब 33.78 लाख रुपये से लेकर 51.94 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच है. टोयोटा फॉर्च्यूनर कई वेरिएंट्स के साथ 4x2 और 4x4 ड्राइवट्रेन में आती है. 

टोयोटा फॉर्च्यूनर का डिजाइन और फीचर्स

टोयोटा कंपनी की फेमस Fortuner कार में काफी सारे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. इस कार का दमदार इंजन और कलरफुल ऑप्शन इस कार को और भी ज्यादा बेस्ट बनाता है. फॉर्च्यूनर कार 7 सीटर फैसिलिटी के साथ आती है जोकि सात वेरिएंट और दो इंजन के ऑप्शन में मिल जाती है. टोयोटा फॉर्च्यूनर 7-सीटर एसयूवी को पहली बार भारत में 2009 में लॉन्च किया गया था. इसके बाद, टोयोटा ने फॉर्च्यूनर GR स्पोर्ट वेरिएंट को जोड़कर अपने इस लाइनअप को बढ़ाना  शुरू किया.

टोयोटा फॉर्च्यूनर के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है. इसके अलावा, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, किक-टू-ओपन पावर्ड टेलगेट और एंबियंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी फॉर्च्यूनर में मिलते हैं. 

फॉर्च्यूनर की वेटिंग पीरियड अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग डीलरों और वेरिएंट्स पर निर्भर करती है, इसलिए इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी टोयोटा डीलर्स से संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:-

Auto Expo 2025: ऑटो एक्सपो में Skoda पेश करने जा रही ये 3 नई कारें, मिलेंगे एकदम नए फीचर्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget