एक्सप्लोरर

दमदार परफॉर्मेंस वाली 7 सीटर SUV कार, इस साल लॉन्च होंगी ये कार

मार्केट में जल्द ही नई 7 सीटर कार आने वाली हैं. इन सुपर SUV में आपको शानदार फीचर्स के साथ फुल कंफर्ट भी मिलेगा. इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट इस साल लॉन्च होगी जबकि टाटा ग्रेविटास, महिन्द्रा एक्सयूवी 500 और हुंडई अल्कजार 2021 में लॉन्च होगी. आप बजट के हिसाब से कोई भी कार खरीद सकते हैं.

अगर आप एक शानदार 7 सीटर कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बस थोड़ा सा इंतजार और कीजिए. इस साल कई शानदार सुपर एसयूवी कार लॉन्च होने वाली हैं. जिसमें टाटा की नई कार ग्रेविटास, हुंडई क्रेटा का न्यू जेनेरेशन मॉडल और न्यू जेनेरेशन महिन्द्रा एक्सयूवी 500 शामिल हैं. साल की शुरुआत में ही ये कार लॉन्चिंग के लिए तैयार हैं. दमदार फीचर्स के साथ ये सुपर एसयूवी कार हैं. ये सभी कार 7 सीटर होंगी. जिसमें आप अपनी पूरी फैमिली के साथ रोड ट्रिप इंजॉय कर सकते हैं. आइये जानते हैं इनके फीचर्स के बारे में.

Tata Gravitas- टाटा मोटर्स की Gravitas हैरियर एसयूवी का बड़ा वेरिएंट हैं, जो 7 सीटर एसयूवी कार है. यह हैरियर के ओमेगा प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. नई ग्रेविटास डोनर मॉडल के मुकाबले में 63 मिमी लंबी और 80 मिमी ऊंची है. इसमें आपको 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया जा सकता है जो 168 PS की मैक्सिमम पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा. ये इंजन 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा. इसके अलावा हैरियर में 6 स्पीड मेन्यूअल इंजन और एक 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स रखा गया है, यह ग्रेविटास में आने की भी उम्मीद है. ग्रेविटास को इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लाइटर अपहोल्स्ट्री शेड के साथ कई और सुविधाओं के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.

Hyundai Alcazar- साउथ कोरिया की कंपनी हुंडई की सबसे ज्यादा डिंमांडिंग कार हुंडई क्रेटा का कंपनी नया मॉडल लाने की तैयारी में है. खास बात ये है कि न्यू जेनेरेशन वाली क्रेटा 7 सीटर होगी. इस कार को टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट किया गया है. नई क्रेटा का नाम Hyundai Alcazar हो सकता है हालांकि अभी नाम को लेकर कंपनी की ओर से कुछ नहीं कहा गया. नई 7 सीटर Hyundai Alcazar 5 सीटर क्रेटा से लंबी होगी. नई कार आपको खास अपग्रेड फीचर्स के साथ मिलेगी. इस कार में आपको 18bhp का 1.4L टर्बो पेट्रोल और 113bhp का 1.5L टर्बो डीजल इंजन मिल सकता है.

Mahindra XUV500- महिंद्रा अपनी पॉप्युलर एसयूवी XUV500 को न्यू लुक में पेश करने जा रही है. बेहतर लुक, फीचर्स और कुछ खास कॉस्मेटिक बदलाव के साथ इस 7 सीटर एसयूवी को अगले साल लॉन्च किया जाएगा. हाल ही में इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह बेहतर डिजाइन के साथ लोगों को लुभाने वाली है. ये भारत की सबसे कम दाम की एसयूवी होगी, जिसमें Level 1 Autonomous Technology यानी अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) लगा है. बीते दिनों एमजी ने ग्लॉस्टर में इस टेक्नॉलजी को इंट्रोड्यूस किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget