एक्सप्लोरर

ये 5 जरूरी उपाय गर्मी में आपकी कार को रखेंगे कूल, जानें

यदि आप भी इस गर्मी में अपनी कार को कूल और फिट रखना चाहते हैं तो यहां हम आपको 5 बेस्ट टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं.

नई दिल्ली: देश में गर्मी शुरू हो चुकी हैं, दोपहर में तापमान इतना ज्यादा हो जाता है कि घर से बाहर निकल पाना कठिन हो जाता है. ऐसे में अगर कहीं बाहर जाना हो तो कार में ही जाना बेहतर होता है, क्योंकि कार में सफ़र के दौरान धूप से तो बचा ही जाता है साथ ही AC होने की वजह से सफर रिलैक्स रहता है. लेकिन गर्मी के मौसम में अगर आप अपनी कार को कूल और फिट रखना चाहते हैं तो उसके लिए जरूरी है अपनी कर की सही देखभाल करना. यहां हम आपको कुछ जरूरी बातों की जानकारी दे रहे हैं जो गर्मी में भी आपकी कार को फिट रखने में मदद करेंगे.

जरूरी है AC की सर्विस कराना

गर्मी के इस मौसम में सबसे पहले आपको अपनी कार के AC की सर्विस जरूर करा लेनी चाहिये, और अगर AC ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा है, तो इसकी गैस को चैक करा लें. इसके अलावा रेडिएटर को क्लीन करवा लेना भी बेहतर रहता है.ये सब होने के बाद AC बेहतर कुलिंग देगा साथ ही लाइफ भी बढ़ जायेगी. AC की सर्विस हमेशा ऑथराइज़्ड सर्विस सेंटर से ही करवानी बेहतर होती है.

कूलेंट की जांच करें

गर्मी में कार जल्दी गर्म होती है, लेकिन कूलेंट की मदद से इंजन ठंडा रहता है, ऐसे में कार में कूलेंट की मात्रा एकदम सही होनी चाहिये. कूलेंट के कम होने से इंजन गर्म होकर बंद पड़ सकता है. आप कार में कूलेंट की एक्स्ट्रा बोतल रख सकते हैं.

रेडिएटर को चेक करें

समय-समय पर रेडिएटर के साथ लगे फैन को भी चेक करें. कई बार फैन के न चलने पर गाड़ी गर्म होकर बंद पड़ जाएगी. इसलिए इसकी जांच बेहद जरूरी होती है.

इंजन ऑयल चेक करें

कार के लिए इंजन ऑयल सबसे अहम होता है. इसलिए सर्विस के दौरान इंजन ऑयल बदलवा लेना सही रहता है. कई बार इंजन ऑयल सूख जाता है या फिर काला पड़ जाता है जिसकी वजह से चिकनापन कम हो जाता है, जिससे गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचता है और गाड़ी गर्म भी होने लगती है.

ऑयल फिल्टर

अगर का की सर्विस कराने जा रहे हैं तो इंजनऑयल चेंज कराते हैं समय ऑयल फ़िल्टर को भी बदलवा लेना बेहतर होता है. ऐसा करने से आपकी कार की सेहत अच्छी रहेगी.

यह भी पढ़ें 

लॉकडाउन में इन SUV गाड़ियों पर मिल रहा है 60 हजार रुपये तक का डिस्काउंट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget