एक्सप्लोरर

ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली सबकॉम्पैक्ट SUV, कीमत 10 लाख रुपये से कम

अगर आप एक शानदार सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार खरीदना चाहते हैं और वो भी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ तो ये हैं आपके लिए टॉप 5 बेस्ट ऑप्शन. इन कार की कीमत 10 लाख तक है.

ऑटो सेक्टर में इन दिनों सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कार तेजी से लॉन्च हो रही हैं. ग्राहक सबसे ज्यादा इस सेगमेंट की कारों को खरीदना पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि इस सेगमेंट में लगातार नई गाड़ियां लॉन्च हो रही हैं. इन मॉडल्स में मैनुअल कार के मुकाबले ऑटोमैटिक कार की डिमांड सबसे ज्यादा है. आज हम आपको ऐसी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कार के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 10 लाख से कम है.

1- रेनो काइगर- काइगर फरवरी 2021 में लॉन्च हुई थी. ये कार 4 ट्रिम, 4 इंजन और कई गियरबॉक्स के साथ लॉन्च की गई है. इसमें 1.0 लीटर का नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 72bhp की पावर देता है. वहीं 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन 100bhp की पावर देता है. आपको इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड एएमटी और 5-स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. इसके एएमटी RxL, RxT और RxZ वैरियंट्स की कीमत 6.59 लाख, 7.05 लाख और 8 लाख है. वहीं RxT सीवीटी टर्बो पेट्रोल की कीमत 8.60 लाख रुपये है. इसके टॉप RxZ टर्बो पेट्रोल सीवीटी वैरिएंट को आप 9.55 लाख रुपये मे खरीद सकते हैं.

2- टाटा नेक्सन- टाटा की इस कार की कीमत 8.59 लाख से 9.92 लाख के बीच है. टाटा की इस कार को 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है. नेक्सन 5 ट्रिम्स XE, XM, XZ, XZ+ और XZ+ (O) में मिलती है. इस कार में 1.2 लीटर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है. ये 110 bhp की पावर और 170 Nm और 260 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

3- निसान मैगनाइट- निसान मैगनाइट को 2020 के आखिर में लॉन्च किया गया था. इसमें काइगर वाला ही इंजन दिया गया है. आपको इस कार में 2 इंजन ऑप्शन 1.0 लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा. जो 72 bhp और 100 bhp की पावर देते हैं. इसमें एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं है. इसमें मैनुअल के अलावा केवल सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स आता है, जो टर्बो पेट्रोल इंजन में मिलता है. मैगनाइट  कीमत 8.19 लाख से 9.75 लाख के बीच है.

4- मारुति विटारा ब्रेजा- सबकॉम्पैक्ट एसयूवी में मारुति की विटारा ब्रेजा को भी काफी पसंद किया जा रहा है. ब्रेजा 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 105bhp की पावर और 138nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ब्रेज़ा 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है. इस कार में SHVS माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम दिया गया है. इसमें 4 ट्रिम्स पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरियंट्स मिलेंगे. पेट्रोल ऑटोमैटिक ब्रेजा के VXi आपको 9.85 लाख रुपये में मिल जाएगी.

5- हुंडई वेन्यू- इस कार की कीमत 9.68 लाख रुपये है. हुंडई वेन्यू 19 वैरियंट्स में आती है, जिनमें 6 डीजल और 13 पेट्रोल के हैं. इस कार में 3 इंजन ऑप्शन 1.0 टर्बो पेट्रोल जो 120 bhp और 172Nm का टॉर्क देता है. वहीं 1.2 लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 83 bhp की पावर और 115Nm का टॉर्क देता है. वहीं 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन भी दिया गया है. टर्बो पेट्रोल 6-स्पीड मैनुअल, iMT और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज
Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?
TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Embed widget