एक्सप्लोरर

बजट है कम और खरीदनी है ऑटोमेटिक कार? तो ये हैं सबसे सस्ती 5 ऑटोमेटिक कार

ऑटोमेटिक कारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब सस्ती कारों में भी ऑटोमेटिक मॉडल्स आने लगे हैं. इन कारों में आपको शानदार फीचर्स मिलेंगे और इन्हें चलाना भी आसान होता है. आज हम आपको ऐसी सस्ती ऑटोमेटिक कारों के बारे में बता रहे हैं. जो आपके बजट में होंगी.

आजकल लोगों में ऑटोमेटिक कार खरीदने का क्रेज काफी बढ़ रहा है. ओटोमैटिक कार चलाने में आसान होती हैं. इसलिए महिलाएं भी ऐसी कार ड्राइव करना काफी पसंद कर रही हैं. पहले सिर्फ महंगी कारों में ऑटोमेटिक वर्जन लॉन्च किया जाता था. लेकिन अब डिमांड को देखते हुए सभी कंपनियां अपने ज्यादातर मॉडल्स में ऑटोमेटिक वेरिएंट लॉन्च कर रही हैं. मार्केट में आपको ऑटोमेटिक कारों की अच्छी खासी रेंज मिल जाएगी. मारुति से लेकर हुंडई और रैनॉल्ट तक की कई लो बजट कार फुल ऑटोमेटिक फीचर्स के साथ मिल रही हैं. ये कार सिर्फ चलाने में ही आसान नहीं होती बल्कि माइलेज के मामले में भी काफी आगे हैं. अगर आप भी ऑटोमेटिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपका बजट थोड़ा कम है तो हम आपको टॉप 5 सबसे सस्ती ऑटोमेटिक कारों के बारे में बता रहे हैं. आइये जानते हैं.

Maruti Suzuki Alto- मारुति की सबसे सस्ती और टिकाऊ कार है ऑल्टो. कंपनी ने अब ऑल्टो का ऑटोमेटिक वर्जन भी मार्केट में उतारा है. इस कार में 998 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 50 केडब्ल्यू की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. मारुति ऑल्टो ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है. अगर बात करें इसकी कीमत की तो ऑल्टो ऑटोमेटिक को आप 4,43,559 रुपये में खरीद सकते हैं.

Maruti Suzuki Celerio- अगर आप कम बजट में शानदार फीचर्स वाली ऑटोमेटिक कार खरीदना चाहते हैं तो मारुति की सिलेरियो को काफी पसंद किया जाता है. सिलेरियो को मारुति की कम रेंज वाली ऑटोमेटिक कारों की लिस्ट में गिना जाता है. आपको इस कार में शानदार फीचर्स मिल जाएंगे. सिलेरियो में 998 सीसी का 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 50 केडब्ल्यू की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. ये ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस कार है. मारुति सिलेरियो ऑटोमेटिक की एक्स शोरूम कीमत 5,13,138 रुपये है.

Hyundai Santro- अगर आप हुंडई कंपनी की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो कम बजट में आपको हुंडई सेन्ट्रो ऑटोमेटिक भी मिल जाएगी. इस कार को मार्केट में लोग काफी समय से काफी पसंद कर रहे हैं. इसमें 1.1 लीटर का 3 सिलेंडर इंजन है, जो 69 पीएस की पावर और 101 एनएम का टॉर्क देता है. ये कार ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है. इसे आप 525,990 रुपये में खरीद सकते हैं.

Renault Kwid RXL Easy-R- आपको रैनॉल्ट की ऑटोमेटिक कार में सबसे सस्ती क्विड मिलेगी. इस कार में लेटेस्ट फीचर्स जैसे पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडो, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, ड्राइवर साइड एयरबैग, ABS, EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कार का बूट स्पेस 279-लीटर का है. आपको इसमें 1.0-लीटर, 999 cc का ट्रिपल-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 67 bhp की पावर और 91 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. क्विड में Easy-R AMT 5-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा. आपको इसका ऑटोमेटिक वर्जन 4.54 लाख रुपये में पड़ेगा.

Datsun Redi-Go- डैटसन रेडी गो का नाम भी सस्ती ऑटोमेटिक कारों में शामिल है. डैटसन रेडी-गो में 1.0-लीटर का इंजन मिलेगा दिया गया है, जो AMT गियरबॉक्स के साथ आता है. ये कार का इंजन 68 PS की पावर और 91 Nm टॉर्क देता है. अगर आप डैटसन रेडी-गो ऑटोमेटिक खरीदना चाहते हैं तो इसकी शुरुआती कीमत 4.77 लाख रुपये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
एलन मस्क से पहले कौन-कौन बना चुका उड़ने वाली कार, क्यों नहीं हुए सफल?
एलन मस्क से पहले कौन-कौन बना चुका उड़ने वाली कार, क्यों नहीं हुए सफल?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget