एक्सप्लोरर

Car Maintenance Tips: अपनी कार को रखना चाहते हैं तो फिट, तो अपनाएं ये 5 जरूरी मेंटेनेंस टिप्स

कार को जितना चलाना चाहिए उससे ज्यादा उसके मेंटेनेंस पर ध्यान देना चाहिए. क्योंकि अंत में यही मेंटेनेंस आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है. इसलिए हम आपके कार की मेंटेनेंस के लिए 5 ऐसे टिप्स लाए हैं जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है.

हर व्यक्ति ये बात जानता है कि अगर वो दिन में एक सेब का सेवन करता है तो वो डॉक्टर को दूर रख सकता है. मूल रूप से, इसका मतलब है कि यदि आप अभी स्वस्थ खाते हैं, तो आपको बाद में कम गंभीर चिकित्सा समस्याएं होंगी. यही तर्क आपकी कार पर भी लागू होता है.

अगर आप अपनी कार पर छोटे लेकिन बेहद जरूरी रखरखान टिप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आप अपनी कार को काफी लंबे समय तक चला सकते हैं और लंबे खर्चे से बच सकते हैं. कई लोग ऑटो मैकेनिक से के मुंह से ये बात सुनते हैं कि अगर आप अपने कार को सही ढंग से मेंटेन नहीं कर रहे हैं तो अंत में आपकी जेब पर एक बड़ा खर्चा आ सकता है.

तो चलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही बेहद जरूरी कार के रखरखाव के लिए 5 ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिससे आपकी कार की लाइफ लंबी हो जाएगी.

1. कार निर्माता की तरफ से बताए गए बेसिक मेंटेनेंस का पालन करें

बेचा गया हर वाहन ओनर्स मैनुअल के साथ आता है. हालांकि आपको यहां इस मैनुअल का हर पेज पढ़ने की जरूरत नहीं है. लेकिन उसमें कई ऐसी जरूरी चीजें दी गई होती है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए. जैसे- आपकी गाड़ी की अगली सर्विस कब है, इंश्योरेंस की जानकारी, कौन सा पार्ट कहां और उसका इस्तेमाल, कब खराबी आने पर पहला उपाय क्या कर सकते हैं. इसलिए हर प्रोडक्ट को बेचने से पहले कस्टमर को ये मैनुअल एक बार पढ़ने के लिए जरूर कहा जाता है. ऐसे में आप इसका बाद में भी जरूर इस्तेमाल करें. क्योंकि एक मालिक को अपने कार की पूरी जानकारी होनी चाहिए.

2. नियमित रूप में ऑयल को बदलते रहें

अपने इंजन को अच्छी तरह से चालू रखने के लिए, आपको नियमित रूप से निर्धारित समय पर ऑयल चेंज करना होता है. इसके लिए आपको अपनी गाड़ी ले जानी पड़ती है. अधिकांश ऑटो मैकेनिक यह सलाह देते हैं कि आप अपने ऑयल को साल में कम से कम दो बार, या हर 5,000 से 7,000 किलोमीटर पर बदलें. यह एक सस्ता तरीका है कार को वारंटी में सही ढंग से चलाने के लिए.

3. तरल पदार्थों का निरीक्षण करें

तेल के अलावा, आपकी कार के अन्य तरल पदार्थों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाना चाहिए और आवश्यकतानुसार बदला जाना चाहिए. आपके पास ब्रेक फ्लूड, ट्रांसमिशन फ्लूड, कूलेंट, खिड़की वॉशर फ्लूड और दूसरी चीजें शामिल हैं. अधिकांश ऑटो दुकानें निरीक्षण के दौरान फ्लूड की जांच करती हैं. वहीं बिना किसी जानकारी के आप कभी भी इन फ्लूड को बदलने या इसकी जांच करने के लिए हाथ न लगाएं. ऐसे में नुकसान होने की संभावना है.

4. वॉर्निंग लाइट्स पर ध्यान दें

जब आप अपने डैशबोर्ड को देखते हैं, तो सभी प्रकार के प्रतीक होते हैं जो या तो जल रहे होते हैं या गाड़ी स्टार्ट करने के बाद बंद हो जाते हैं. कई प्रतीक ऐसे होते हैं जो गाड़ी स्टार्ट करने के बाद भी जलते रहते हैं. ऐसे में अगर कोई सिंबल लगातार जलते हुए बंद हो जाता है या ब्लिंक करने लगता है तो तुरंत आपको अपनी गाड़ी रोक देनी चाहिए. क्योंकि बार ये सिंबल इंजन से कनेक्टेड होते हैं और गाड़ी के किसी भी हिस्से में दिक्तत आने से ये आपको संकेत देते हैं कि आपकी गाडी़ में खराबी है और इसे तुरंत दिखाएं. इसलिए ऐसे समय में आपको तुरंत अपनी गाड़ी सर्विस सेंटर लेकर जानी चाहिए.

5. टायर प्रेशर हमेशा चेक करें

किसी भी गाड़ी के लिए उसके टायर उसके पांव का काम करते हैं यानी की बिना टायर के गाड़ी नहीं चल सकती. इसलिए हमेशा टायर में एयर प्रेशर चेक करें नहीं तो आपके टायर्स को नुकसान पहुंच सकता है. टायर में हवा कम होने से दुर्घटना होने की भी संभावना होती है. इसलिए नियमित रूप में हमेशा गाड़ी स्टार्ट करने से पहले एक बार अपनी टायर में हवा या पंचर जरूर चेक करते हुए चलें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
इन 3 सरकारी पोर्टल पर 3 लाख में मिल जाती है 12 लाख की गाड़ी, आज ही नोट कर लें तीनों के नाम
इन 3 सरकारी पोर्टल पर 3 लाख में मिल जाती है 12 लाख की गाड़ी, आज ही नोट कर लें तीनों के नाम

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
Embed widget