एक्सप्लोरर

110cc वाली टॉप 5 बाइक, Hero, Bajaj और Honda में मिलेंगे ये ऑप्शन्स

टू व्हीलर मार्केट में 100 -110 cc की बाइक्स बेस्ट सेलर है. इस सेगमेंट की बाइक्स को भारत का मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा पसंद करता है. कम कीमत होने की वजह से ये काफी डिमांडिंग बाइक हैं. इन बाइक्स में आपको सेमी इंस्ट्रूमेंट कंसोल और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलेंगे. आइये जानते हैं क्या हैं ऑप्शन्स

भारत में पिछले कुछ दिनों में टू व्हीलर्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है. खास तौर से मध्यमवर्ग अपने पास बाइक रखना जरूर पसंद करता है. तंग गलियों और सड़कों पर लगे भारी जाम की स्थिति में बाइक से बेहतर वाहन नहीं हो सकता. दोपहिया मार्केट के बेस्ट सेलर सेगमेंट में 100 -110 cc की बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है. कम कीमत की वजह से एक बड़ा वर्ग इन बाइक्स को पसंद करता है. यही वजह है कि बाइक कंपनियां इस सेगमेंट में शानदार फीचर्स वाली बाइक लॉन्च कर रही हैं. इनमें आपको सेमी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ड्यूल टोन कलर और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं. आज हम आपको ऐसी 5 शानदार बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको काफी पसंद आएंगी.

1- Bajaj Platina 110 H-Gear- बजाज की प्लेटिना सबसे पॉपुलर बाइक है कंपनी ने 2019 में इस बाइक को H-गियर वैरिएंट के साथ लांच किया था. इस बाइक में 5 गियर हैं. इसके अलावा फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं. अगर कीमत की बात करें तो 64 ,301 रूपये से ये बाइक शुरु होती है.

2- Hero Splendor I-Smart- भारत की पहली BS6 बाइक है.  इसमें दी गई I-Smart टेक्नोलॉजी जरुरत न होने पर खुद ही इंजन को बंद कर लेती है. इससे ईंधन की खपत काफी कम हो जाती है.  डिस्क ब्रेक मॉडल के साथ ये बाइक 68,850 रूपये से शुरु होती है.

3- TVS Radeon- TVS की ये 110 cc के इंजन वाली बाइक 8.2 bhp की पावर और 8.7 Nm का टार्क जनरेट करती है. इसमें डिस्क ब्रेक जैसे खास फीचर्स भी दिए गए हैं. इस बाइक के फ्यूल टैंक की क्षमता 10 L है. टीवीएस ने इस बाइक की एक्स-शोरुम कीमत 68 037 रूपये रखी है.

4- Hero Passion Pro- स्प्लेंडर I-Smart की तरह ही पैशन प्रो में भी I-Smart टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इसमें 113 cc का इंजन है जो की 6.73 KW की पावर और 9.89 Nm का टार्क जनरेट करता है.  डिस्क ब्रेक मॉडल वाली ये बाइक 69,600 रूपये से शुरु होती है.

5- Honda Livo - 110cc इंजन वाली ये सबसे मंहगी बाइक में से एक है. इस बाइक के डिस्क ब्रेक मॉडल की कीमत 75,748 रुपये से शुरु होती है. आपको 4  कलर ऑप्शन में ये बाइक मिल जाएगी. बाइक में ट्यूबलेस टायर और 6 -स्पोक अलॉय व्हील के अलावा कई खास फीचर्स दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget