एक्सप्लोरर

ऐसे बचाएं अपनी कार का Fuel, इन टिप्स से दूर तक दौड़ेगी आपकी गाड़ी

अभी लॉकडाउन के समय सड़कें काफी खाली हैं इसका मतलब यह नहीं है कि कार से फर्राटा भरने लगें.यह जरूरी है कि आप ओवर स्पीड न करें और स्पीड लिमिट बनाए रखें.

पूरे विश्व में पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक टैक्स भारत में लग रहा है. ऐसे में पेट्रोल और डीजल पर होने वाला खर्च कम करने की बात हम सभी के दिमाग में है. ऐसे में हम आपको कुछ सिंपल से टिप्स बता रहे हैं जिससे आप अपने कार की फ्यूल इकॉनमी बढ़ा सकते हैं. आपकी कार चाहे पेट्रोल हो या डीजल... या फिर ऑटोमैटिक या मैनुअल. इन सिंपल ट्रिक्स की मदद से आप काफी पैसा बचा सकते हैं.

सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फ्यूल कॉस्ट की बचत कार को मेंटेन रखने, लगातार साफ करने और नियमित सर्विसिंग से शुरू होती है. लॉकडाउन की वजह से आपकी कार काफी दिनों से बाहर खड़ी है. ऐसे में उसपर धूल मिट्टी जमा हो रही होगी. इसलिए कार को सबसे पहले अपने गैरेज में या फिर किसी ऐसी जगह पार्क करें जहां धूल न पड़े. अपने कार की अच्छी देखभाल करने का मतलब ही यही है कि आप अपने वॉलेट की देखभाल कर रहे हैं.

अपनी कार के टायर को ठीक रखना भी एक और महत्वपूर्ण बिंदु है क्योंकि यह आपकी कार और सड़क के बीच एकमात्र संपर्क बिंदु है. फ्यूल इकॉनमी को बढ़ाने में सही टायर प्रेसर बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है. टायर प्रेसर उतना ही रखें जितना आपकी कार में लिखा हो. ड्राइवर साइड के दरवाजे के पास यह लिखा होता है. इसके अलावा अपनी कार के टायर टायर प्रेसर की जांच करने से पहले पेट्रोल पंप तक तेजी से ड्राइव न करें.

ओवर स्पीड न करें और स्पीड लिमिट बनाए रखें

ड्राइविंग करते समय एक स्मूथ क्रूज़िंग स्पीड रखना बहुत महत्वपूर्ण है. अभी लॉकडाउन के समय सड़कें काफी खाली हैं इसका मतलब यह नहीं है कि कार से फर्राटा भरने लगें. यह जरूरी है कि आप ओवर स्पीड न करें और स्पीड लिमिट बनाए रखें. इसके अलावा अगर आपकी कार में क्रूज़ कंट्रोल है तो इसका उपयोग करें और शहर की परिस्थितियों में आम तौर पर 40/60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार बनाए रखें.

ऐसे बचाएं अपनी कार का Fuel, इन टिप्स से दूर तक दौड़ेगी आपकी गाड़ी

मैन्युअल कार चलाते समय सही आरपीएम पर शिफ्ट करना और इंजन को रिवाइव करना या बहुत जल्दी शिफ्ट नहीं करना बहुत जरूरी है. 2500 आरपीएम या 3000 आरपीएम के बाद एक हायर गियर पर शिफ्ट न करें, क्योंकि तब आपकी कार अधिक फ्यूल का उपयोग कर रही है. सही आरपीएम पर डाउनशफ्टिंग नहीं करना भी एक और कारण है कि आपकी कार अधिक ईंधन पी रही है. काफी देर तक एक गियर में चलाना भी सही नहीं है. अधिकांश मैनुअल कारों में गियरशिफ्ट इंडिकेटर होता है, सही तरीके से गियर शिफ्ट करने के लिए इसका उपयोग करें.

ब्रेक पर अपने पैर रखकर ड्राइव न करें

एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि ब्रेक पर अपने पैर रखकर ड्राइव न करें. यह आपके इंजन, ट्रांसमिशन और ब्रेक पर दबाव बढ़ाता है. ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन इंजन के जरूरत के मुताबिक खुद ही गियर चेंज कर लेते हैं इसलिए ऑटोमैटिक कार चलाते समय, धीरे-धीरे accelerate करें. आमतौर पर कारों में ईंधन बचाने के लिए एक इको मोड होता है इसलिए इसका उपयोग भी करें.

फ्यूल बचाने के लिए मॉडर्न कारों में स्टार्ट/स्टॉप सुविधा है और यह वास्तव में उपयोगी है. लेकिन ध्यान रखें कि जब सिस्टम ऑन हो तो एयरकॉन बंद हो जाए. इसके अलावा ड्राइविंग करते समय इसे मॉड्यूलेट करना और आगे की योजना बनाना सबसे अच्छा है. किसी इमरजेंसी की स्थिति के अलावा अचानक ब्रेक लगाने से बचें. इसके अलावा अगर सामने ट्रैफिक सिग्नल रेड है तो अचानक पास जाकर ब्रेक लगाने से अच्छा है कि पहले ही कार को धीमा कर लें. आखिर में अपनी कार का सही तरीके से उपयोग करना भी महत्वपूर्ण है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget