एक्सप्लोरर

नई कार खरीदने का अगर नहीं है बजट तो कम कीमत में ऐसे खरीदें सेकंड हैंड कार

अगर आप एक सेकंड हैंड कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां पर हम आपको कुछ ऐसे जबरदस्त टिप्स बता रहे हैं जिनको जानने के बाद आप एक पुरानी कार आसानी से खरीद सकते हैं.

नई दिल्ली: अगर आपका बजट नई कार खरीदने का नहीं है और आप एक सेकंड हैंड कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां पर हम आपको कुछ ऐसे जबरदस्त टिप्स बता रहे हैं जिनको जानने के बाद आप एक पुरानी कार आसानी से खरीद सकते हैं साथ आपको काफी बेहतर डील भी मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं एक पुरानी कार खरीदते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखें.

कार की सर्विस हिस्ट्री चेक कर लें जो भी सेकंड हैंड कार अपने पसंद की है, उसकी फाइनल डील करने से पहले कार की सर्विस हिस्ट्री देखें, इससे आपको इस बात का पता चल जायेगा कि कार की सर्विस कब और कितनी बार हुई है.सर्विस हिस्ट्री से यह भी पता चल जाएगा कि इंजन ऑयल सही समय पर बदलवाया है या नहीं.

RC की जांच करें सेकंड हैंड कार खरीदते समय RC भी ठीक से चेक करें, RC में लिखी तारीख  बोनट के नीचे गाड़ी की मैन्युफैक्चर तारीख  से मिलती है या नहीं यह भी चेक कर लें.

इंश्योरेंस पेपर्स ठीक दे पढ़ लें सेकंड हैंड कार खरीदते समय उसका इंश्योरेंस देख लें कि जो कार आपको बेची जा रही है, उसका इंश्योरेंस कराया गया है या नहीं. इंश्योरेंस के पेपर्स  आपके नाम से ट्रांसफर हो जाए, यह भी सुनिश्चित करा लें. ध्यान रहे कि कार बेचने की तारीख तक उस कार का रोड टैक्स चुका दिया गया है या नहीं.

मैकेनिक को साथ लेकर चलें 

जब भी कोई सेकंड हैंड कार फाइनल करने जाएं तो एक बार किसी जानकार  मैकेनिक को भी जरूर साथ लेकर जाएं, क्योंकि मैकेनिक कार को देखकर और उसे स्टार्ट करके आपको बता देगा कि यह खरीदने लायक है या नहीं.

कार चलाकर जरूर देखें जिस कार को आप खरीदने जा रहे हैं उसकी ठीक से टेस्ट ड्राइव की करके देखें, बिना ड्राइव किये सौदा फाइनल न करें. कार चलाकर उसका पिकअप, गियर शिफ्टिंग, एक्सिलेरेटर का पता लगाया जा सकता है कि इनमें कोई खराबी तो नहीं है.

NOC कार को खरीदते वक्त कार मालिक से उसकी एनओसी जरूर ले लें ,साथ ही ध्यान रखे कि कार पर कोई लोन तो नहीं चल रहा है,अगर कार को लोन लेकर कार खरीदी गई  है तो आपको उस व्यक्ति से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' लेना जरूरी है. यह सर्टिफिकेट इस बात का प्रमाण होगा कि उसने लोन की सारी रकम चुका दी है.

यह भी पढ़ें 

Hero HF Deluxe के तीन नए वेरिएंट हुए लॉन्च, Bajaj CT 100 से होगा मुकाबला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget