एक्सप्लोरर

अगर झटके से बंद हो बाइक, स्टार्ट करने में भी आए परेशानी, तो हो सकती है यह खराबी

बाइक चलाते समय अगर झटके से आपकी बाइक रुक जाए तो इसके पीछे कई वजह से हो सकती हैं, जिनमें से एक बड़ी है स्पार्क प्लग का खराब होना.

नई दिल्ली: टू-व्हीलर हो या फोर व्हीलर, इनकी सर्विस हमेशा जरूरी होती है. अगर आप बाइक से जा रहे हैं और कुछ चलते चलते आपकी बाइक झटके ले कर रुक जाए और बाद में स्टार्ट होने में दिक्कत आने लगे तो समझ जाना चाहिए की कुछ गड़बड़ है. कई बार यह गड़बड़ स्पार्क प्लग में आई खराबी भी हो सकती है.

इंजन में स्पार्क प्लग एक महत्वपूर्ण पार्ट होता है, ऐसे में इसकी समय-समय पर जांच कराना बेहद जरूरी होता है. अक्सर बारिश के मौसम में स्पार्क प्लग में खराबी आना आम बात है. स्पार्क प्लग में अक्सर गंदगी जमा हो जाती है जिसे साफ़ करना बेहद जरूरी है अक्सर इसमें तेल के अवशेष चिपके रहते हैं जिसकी वजह से यह ठीक से स्पार्क नहीं करता और इंजन स्टार्ट नहीं हो पाता. इतना ही कई बार स्पार्क पग डैमेज हो जाते हैं जिसकी वजह से इंजन स्टार्ट नहीं होता. इसलिए बाइक में लगे स्पार्क प्लग को बदल लेना जरूरी होता है.

एक्सपर्ट मानते हैं कि हर दो हजार किलोमीटर पर या इससे पहले इसे चेक कर लें, यदि कोई खराबी नज़र आये तो इसे बदल लेना ही समझदारी होता है, वरना बाद में दिक्कतें होती हैं.

वैसे तो स्पार्क प्लग बदलने के लिए सर्विस सेंटर या किसी अच्छे मैकेनिक की ही मदद लेनी पड़ती है, लेकिन अगर आप किसी ऐसी जगह फंस गए हैं तो आप खुद भी इसे बदल सकते हैं. लेकिन याद रहे आपके पास एक्स्ट्रा स्पार्क प्लग का होना जरूरी है. तो सबस पहले बाइक के स्पार्क प्लग को खोल कर बाहर निकल लें,इसके लिए स्पार्क प्लग स्पैनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्पार्क प्लग टिप के आसपास तेल जमा या काली परत दिखाई दे तो समाज जाना चाहिए  कि इंजन सही स्थिति से भी कम समय में जल रहा है.

स्पार्क प्लग को साफ करने के लिए, इसे पेट्रोल या मिट्टी के तेल से साफ करें. अगर कपडे से साफ़ कर रहे हैं तो कपडा सूखा होना चाहिए. ध्यान देने वाली बात यह है कि इलेक्ट्रोड के बीच सही अंतराल भी होना चाहिये. आमतौर पर, इलेक्ट्रोड अंतर 0.8mm से 1.2 mm रहता है.

स्पार्क प्लग लगाते समय भी आपको सावधानी बरतनी होगी, इसे बहुत ज्यादा न कसें वरना यह टूट सकता है, या इसकी थ्रेडिंग को नुकसान पहुंचा सकता है. आजकल बाइक्स में दो स्पार्क प्लौस होते हैं., एक्सपर्ट मानते हैं कि इंजन में लगे दोनों स्पार्क प्लग एक ही कंपनी के हों तो बेहतर होगा. बाइक (125cc) में लगने वाले स्पार्क प्लग की कीमत 75 से 80 रुपये तक है.

तो ये तो बात हुई स्पार्क प्लस की. अक्सर वाशिंग और बारिश के दिनों में बाइक के फ्यूल टैंक में पानी चला जाता है जिसकी वजह से भी बाइक स्टार्ट नहीं होती, ऐसे में आपको सर्विस सेंटर ही जाना होगा.

इसके अलावा अगर बाइक की बैटरी के कमज़ोर होने की वजह से भी बाइक के स्टार्ट होने में दिक्कत होती है, इसलिए बाइक की बैटरी की जांच समय  समय पर करानी चाहिए.

यह भी पढ़ें 

फास्ट चार्जिंग और प्रोटेक्शन फीचर्स के साथ आते हैं ये खास Power Banks, जानिए कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Royal Enfield Classic 350 हुई महंगी, नई कीमतें जानें
Royal Enfield Classic 350 हुई महंगी, नई कीमतें जानें
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget