एक्सप्लोरर

अगर आपकी कार में आती हैं कुछ ऐसी आवाजें तो नजर अंदाज बिलकुल न करें

कार स्टार्ट करते समय अगर इंजन से 'फट-फट' की आवाज सुनाई दे तो इस बात को नजरअंदाज न करें क्योकिं इससे इंजन को स्टार्ट करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

नई दिल्ली:  जब भी कोई कार खराब होने लगती है तो ठीक पहले कुछ इशारे जरूर देती है जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं या कंन्फ्यूज हो जाते हैं. और आगे चलकर कार के साथ हमें भी काफी महंगा पड़ता है. आखिर इन आवाजों का मतलब क्या होता है, और कैसे इन्हे पहचाने ? यही हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं.

इंजन से फट-फट की आवाज: कार स्टार्ट करते समय अगर इंजन से 'फट-फट' की आवाज सुनाई दे तो इस बात को नजरअंदाज न करें क्योकिं इससे इंजन को स्टार्ट करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. यह आवाज एयर फिल्टर गंदा होना, स्पार्क प्लग का खराब होना, इग्निशन में प्रॉब्लम, गैसोलिन में पानी आना और कारब्यूरेटर में खराबी की तरफ इशारा करती हैं, इसलिए जल्दी ही गाड़ी को सर्विस सेंटर पर लेकर जाना चाइये.

गियर शिफ्टिंग की आवाज: अक्सर देखा जाता है कि गियर शिफ्ट करते समय 'गियर अटकने' की आवाज आती है, यदि आपकी कार में भी गियर अटकने की आवाज आये तो जल्द ही अपनी कार को ठीक करवा लें, क्योंकि इसका कारण क्लच और गियरबॉक्स दोनों में खराबी का होना होता है.

कार मोड़ते समय जब आये ऐसी आवाज: अगर कार मोड़ते समय 'करहाने' की आवाज आने लगे तो समझ जाना चाइये कि कार के सीवी एक्सेल में कुछ दिक्कत है या फिर एक्सेल से ग्रीस लीक या खत्म हो रहा है. ग्रीस खत्म होने के चलते कॉम्पोनेंट सूख जाता है और सीवी एक्सेल का खराब होने लगता है. अगर समय रहते इस समस्या को ठीक करवा लिया तो ज्यादा हानि नहीं होगी वरना बाद में आपको सीवी एक्सेल रिप्लेस करवाना पड़ सकता है.

स्पीड बढ़ाने पर आये ऐसी आवाज: फर्स्ट गियर में रेस देते समय अगर गाड़ी आगे स्पीड पकड़ते समय आवाज़ करे तो इसका मतलब यह है कि कार की फैन बेल्ट ढीली हो गई है या फिर खराब हो रही है. ऐसे में तुरंत इस खराबी को ठीक करवा लेना चाइये.

ब्रेकिंग के दौरान आये ऐसी आवाज़: कार में ब्रेक लगाते समय जब अगर ची-ची की आवाज आए तो समझ जाओ कि ब्रेक शूज पूरी तरह खराब हो गए हैं ऐसे में जितना जल्दी हो इन्हें बदलवा लेना चाइये, वरना ब्रेक लगने में काफी दिक्कत हो सकती है और ब्रेक फेल भी हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget