एक्सप्लोरर

साल 2021 में ये कारें आपके बजट में हो सकती हैं फिट, जानें फीचर्स और कीमत

नए साल में कार खरीदने पर आपको डिस्काउंट मिल सकता है. नए साल में नए फीचर्स से लैस कारें बाजार में उपलब्ध हैं. आप अपने बजट के हिसाब से कार को चुन सकते हैं.

नई दिल्लीः नई उम्मीदों के साथ लोग नए साल का स्वागत कर चुके हैं. कई लोगों ने पिछले साल यह लक्ष्य रखा था कि वे नए साल में नई कार खरीदेंगे. कोरोना महामारी के कारण लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है और लोग अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बजाय खुद के व्हीकल से आना-जाना पसंद करते हैं. अगर आप भी नए साल में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह अच्छा मौका है. न्यू इयर के मौके पर कई कार निर्माता कंपनियां अच्छे ऑफर्स दे रही हैं. आज आपको ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं, जो इस साल आपके बजट के हिसाब से बेहतर साबित हो सकती हैं. ये सभी कारें BS 6 इंजन वाली हैं.

Nissan Magnite

जापान की कार निर्माता कंपनी निसान की मैग्नाइट कार लॉन्च होने के बाद बाजार में धूम मचा रही है. यह कार 20 वैरिएंट में मिल रही है. यह कार दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ बाजार में उपलब्ध है. इसमें 5 स्पीड मैनुअल के साथ 999 CC का दमदार इंजन दिया गया है. इसका माइलेज 17.7 किमी प्रति लीटर है. निसान की यह कार सीवीटी गियरबॉक्स से लैस है. कार की डिजाइन बेहद आकर्षक है और इसकी एक्स शोरूम कीमत 5 लाख रुपए से शुरू होती है.

Renault KWID

रेनॉ क्विड बजट कारों की लिस्ट में टॉप पर आती है. अगर आपका बजट 5 लाख रुपए तक का है, तब भी आप इस कार को घर ला सकते हैं. पहले इस कार की कीमत 3 लाख रुपए से शुरू होती थी, लेकिन हाल ही में लॉन्च हुए RXL वैरिएंट की कीमत 4.29 लाख रुपए से शुरू होती है. यह कार 799-999 CC इंजनों में उपलब्ध है. इस पेट्रोल इंजन वाली कार में मैनुअल व ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है. इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स है. कंपनी का दावा है कि कार का माइलेज 22 किमी प्रति लीटर है.

Tata Tiago

टाटा की छोटी कारों में टियागो सबसे ज्यादा पसंद की जाती है. इस कार में 1199 CC का दमदार 1.2-litre Revotron इंजन है. पेट्रोल इंजन वाली इस कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. इसमें मैनुअल व ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इस कार का माइलेज 23.8 किलोमीटर प्रति लीटर है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपए से शुरू होती है. यह कार भी कई वैरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी अलग-अलग कीमतें हैं.

Maruti Suzuki Alto 800

मारुति की यह कार 796 CC के इंजन से लैस है. यह कार पेट्रोल और सीएनजी इंजन में उपलब्ध है. इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. इसकी सीटिंग कैपिसिटी 5 है. इसका ट्रांसमिशन मैनुअल है. कंपनी का दावा है कि इस कार का माइलेज 22 किमी प्रति लीटर है. इसकी फ्यूल कैपेसिटी 60 लीटर है. इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 3 लाख रुपए से शुरू होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में E20 के अलावा और किन पेट्रोल की बिक्री होती है? जानिए कौन-कौन से ऑप्शन्स मौजूद
भारत में E20 के अलावा और किन पेट्रोल की बिक्री होती है? जानिए कौन-कौन से ऑप्शन्स मौजूद
India- UK FTA से सस्ती होने जा रही रोल्स-रॉयस और लैंड रोवर, 3 करोड़ तक का मिलेगा फायदा
India- UK FTA से सस्ती होने जा रही रोल्स-रॉयस और लैंड रोवर, 3 करोड़ तक का मिलेगा फायदा
सिंगल चार्ज पर 187 KM दौड़ेगा ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, दो रिमूवेबल बैटरी से है लैस
सिंगल चार्ज पर 187 KM दौड़ेगा ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, दो रिमूवेबल बैटरी से है लैस
Maruti और Mahindra की टेंशन बढ़ाएगी Hyundai, जल्द आएंगी 2 नई SUV
Maruti और Mahindra की टेंशन बढ़ाएगी Hyundai, जल्द आएंगी 2 नई SUV

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget