एक्सप्लोरर

किफायती दामों में उपलब्ध इन 10 स्कूटर्स की हो रही है जबरदस्त सेल, खरीद के मामले में हुआ 673% का इजाफा

देश में स्कूटर्स का अलग ही क्रेक देखने को मिलता है. बात दें कि हालिया जारी आंकड़ो के मुताबिक इन स्कूटर्स की बिक्री में 673 फीसदी की उछाल देखने को मिली है.

Top 10 Best Selling Scooters in India : भारत में लोगों के बीच दो पहिया स्कूटर्स (Scooters) के प्रति गजब दिलचस्पी है. यही वजह है कि इनकी सेल जबरदस्त सेल भी देखने को मिल रही है. बता दें कि जारी नए आंकड़ों के मुताबिक़ बीते साल की अपेक्षा इस साल इन टू-व्हीलर्स स्कूटर्स की सेल में 673% से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिली है. 

रिपोर्ट्स में जारी आंकड़ों के अनुसार मई 2022 में टॉप 10 स्कूटर्स की 3,51,474 यूनिट्स की सेल हुई है. वहीं पिछले साल के मई माह में यह सेल 45,452 यूनिट्स की थी. प्रस्तुत आंकड़े होलसेल के है, जिसे Rushlane की रिपोर्ट के मुताबिक़, सियाम ने जारी किए है. इन सब के बीच ये बात भी निकल के सामने आती है कि पिछले साल कोरोना महामारी (दूसरी लहर) के प्रकोप के चलते भी टू-व्हीलर्स स्कूटर्स और तमाम वाहनों की बिक्री काफ़ी कम देखने को मिली थी. 

Honda Activa, TVS Jupiter और Suzuki Access जैसे स्कूटर्स, भारत के टॉप 3 दो पहिया स्कूटर्स है और इनकी बिक्री भी सबसे ज्यादा देखी गई है. बीते साल की अपेक्षा इस साल में इन स्कूटर्स की बिक्री में जबर्दस्त उछाल देखने को मिली है. 

1. Honda Activa- जारी आंकड़ों के मुताबिक़ इस लिस्ट में आपको  टॉप पर Honda Activa देखने को मिलती है. सेल की बात करें तो मई 2022 में यह स्कूटर भारत में सबसे ज्यादा खरीदा जानें वाला स्कूटर था वहीं होंडा कंपनी ने बीते महीने इस स्कूटर की 1,49,470 यूनिट्स की सेल की थी. हालांकि गत वर्ष, मई 2021 में कम्पनी ने होंडा एक्टिवा की केवल 17,006 यूनिट्स ही सेल किये थे, इस प्रकार होंडा एक्टिवा की सेल ग्रोथ में 778.93% का उछाल देखने को मिला है.


2. टीवीएस जुपिटर- टीवीएस जुपिटर (TVS Jupiter) के सन्दर्भ में बात करें तो मई 2022 में इसकी सेल 59,613 यूनिट्स की देखने को मिली है.  वहीं गत वर्ष यानि मई 2021 में महज 6,153 यूनिट्स की ही सेल हुई थी. तो इस प्रकार टीवीएस जुपिटर की एक साल की सेल में 868.84% की वृद्धि देखने को मिलती है. 

3. सुजुकी एक्सेस- बात अगर सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access) की करें तो गत वर्ष में इस स्कूटर की सेल 9,706 यूनिट्स की हुई थी. वहीं इस वर्ष यानि मई 2022 में इसकी बिक्री में इजाफा देखने को मिला है तो इस प्रकार इसकी ग्रोथ 35,709 यूनिट्स की हो चुकी है. 

4. टीवीएस एनटॉर्क- अब आपको बताते है टीवीएस एनटॉर्क स्कूटर की सेल के बारे में, तो TVS Ntorq की सेल पिछले साल (मई 2021) में सिर्फ 4,337 यूनिट्स की थी. लेकिन इस वर्ष TVS Ntorq स्कूटर की सेल में जबर्दस्त ग्रोथ देखने को मिली है, जिसमें कम्पनी ने इस साल 26,005 यूनिट्स स्कूटर्स की सेल की है. पिछले साल की तुलना में वर्तमान सेल की ग्रोथ  499.61% अधिक है. 

टॉप 10 में है होंडा के दो स्कूटर्स- 

5. Honda Dio- होंडा डियो (Honda Dio) स्कूटर, होंडा कम्पनी की एक किफायती स्कूटर के रूप में देखने को मिलती है. आपको बता दें कि गत वर्ष होंडा डियो की सेल महज 1,697 यूनिट्स की थी, लेकिन इस वर्ष मई 2022 में इस स्कूटर की सेल 20,479 यूनिट्स की हुई है. मतलब एक साल में इस स्कूटर की सेल में 1107% की वृद्धि देखने को मिली है. 

6. हीरो प्लेजर- हीरो प्लेजर (Hero Pleasure) स्कूटर, हीरो कम्पनी की एक पसंदीदा स्कूटर रही है. कम्पनी ने गत वर्ष इस स्कूटर की 2208 यूनिट्स की सेल की थी, वहीं मौजूदा साल की बात करें तो कम्पनी ने इस स्कूटर की 18,531 यूनिट्स की बिक्री की है. 

इसके साथ ही अन्य स्कूटर्स में अगला नाम बर्गमैन स्कूटर का आता है. जिसकी सेल पिछले साल महज 2745 यूनिट्स की ही देखने को मिली थी वहीं कम्पनी ने इस साल बर्गमैन स्कूटर की 12,990 यूनिट्स की बिक्री करने में सफल रही है. इन सब स्कूटर्स के अलावा टॉप 10 की लिस्ट में यामाहा रेजेडआर (Yamaha Ray ZR), हीरो डेस्टिनी 125 (Hero Destini 125) और सुजुकी एवेनिस (Suzuki Avenis) भी शामिल हैं. 
वहीं बात अगर ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की करें तो इसके होलसेल फिगर्स के आंकड़े सामने नहीं आए हैं, लेकिन  रिटेल डेटा की जानकारी से पता चलता है कि कंपनी ने इस इलैक्ट्रिक स्कूटर की मई 2022 में 9,225 यूनिट्स की सेल करने में सफल हुई है. तो इस प्रकार यह कम्पनी भी टॉप 10 टू- व्हीलर स्‍कूटर्स की सूची में बनी हुई है.

 

मात्र 10,524 रूपये मासिक किस्त पर घर ले आएं मारुति बलेनो, मिलेगा जबरदस्त माइलेज और शानदार फीचर्स

Snapchat Users Will be Charged : स्नैपचैट ला रहा है सब्सक्रिप्शन प्लान, ऐप यूज करने के लिए चुकाने पड़ सकते हैं पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget