एक्सप्लोरर

देश में सबसे ज्यादा बिकती हैं ये बाइक्स, जानें अप्रैल में कितनी हुई सेल और क्या हैं इनके फीचर्स

हीरो मोटोकॉर्प से लेकर होंडा तक, इन कंपनियों की बाइक्स देश में खूब पसंद की जाती हैं. अप्रैल के महीने में भी इन्हें ग्राहकों का खूब प्यार मिला. आपको बताते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में.

एंट्री लेवल टू-व्हीलर्स इसलिए भी ज्यादा खरीदे जाते हैं क्योंकि ये लो मेंटनेंस के साथ-साथ शानदार माइलेज भी देते हैं. इस कोरोना महामारी के बीच देश में पिछले महीने तीन बाइक्स को ग्राहकों ने जमकर खरीदा. आइए जानते हैं अप्रैल महीने में टॉप थ्री बेस्ट सेलिंग बाइक्स कौनसी हैं. साथ ही जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स. अगर आप भी नई बाइक खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो ये आपकी पसंद बन सकती है.

Hero Splendor Plus
देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर की बात की जाए तो हीरो स्पैलेंडर का टॉप पर आता है. अप्रैल महीने में हीरो मोटोकॉर्प ने इसकी 1,93,508 यूनिट्स सेल कीं.  Splendor Plus देश की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय बाइक है. इसमें 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जोकि 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. इसके साथ ही कंपनी ने इसमें XSens टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया है. इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 62,535 रुपये से लेकर 67,845 रुपये तक है.

Hero HF Deluxe
हीरो की HF Deluxe भी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स की लिस्ट में शामिल है. कंपनी ने पिछले महीने इस बाइक की 71 हजार से ज्यादा यूनिट्स बेचीं थी. इस बाइक में 97.2cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है, जो कि 8.36PS की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. इसके अलावा इस इंजन में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसकी मदद से माइलेज बेहतर होती है, साथ इंजन की परफॉरमेंस भी शानदार होती है. एक लीटर में यह बाइक 82 Kmpl की माइलेज दे सकती है. इसकी शुरुआती कीमत 51,700 रुपये है.

Honda CB Shine
हीरो के अलावा होंडा ने अपनी सबसे पॉपुलर सीबी शाइन 125 की 71,294 यूनिट्स अप्रैल में बेची थी. होंडा की इस बाइक में 124cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जोकि 7.9kW की पावर और 11Nm का टॉर्क देता है.यह इंजन 5 स्पीड गियर से लैस है. यह बाइक अब 14 फीसदी ज्यादा माइलेज भी देगी. इस बाइक का इंजन अब पहले से स्मूथ है और बिना आवाज किए स्टार्ट करता है. इसकी कीमत 71,550 रुपये से शुरू होती है.

ये भी पढ़ें

कोरोना संकट के बीच बजाज ऑटो के कस्टमर्स को राहत, अब इस तारीख तक मिल सकेगी फ्री सर्विस

Driving Tips: अगर हर दिन बाइक या स्कूटी से करते हैं ट्रैवल तो इन बातों का हमेशा रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत
Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत
नई कार खरीदने से पहले जान लें ये बातें, बड़ी मुसीबत से बच जाएंगे
नई कार खरीदने से पहले जान लें ये बातें, बड़ी मुसीबत से बच जाएंगे
Upcoming Bikes in India : अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget