एक्सप्लोरर

10 लाख रुपये तक की कीमत वाली ये हैं शानदार फीचर वाली कारें

देश में कार खरीदने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. ऐसे में कार निर्माता कंपनियों की कोशिश हर सेगमेंट की कारें बाजार में उतारने की है, ताकि ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचा जा सके.

नई दिल्ली: साल 2021 में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है. तमाम कार निर्माता कंपनियां हर महीने कई कारों को लॉन्च कर रही हैं. इनमें कई लग्जरी, तो कई कम बजट वाली कारें शामिल हैं. आज आपको ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है और ये सभी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस हैं. अगर आपका कार खरीदने का प्लान है, तो इन कारों के बारे में जानना बेहद जरूरी है. ये कारें आपके बजट में फिट बैठ सकती हैं. आइए इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में जान लेते हैं.

Kia Sonet

किआ मोटर्स की यह कार एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.80 लाख रुपये है. इस कार में 1499 CC का 1.4-litre CRDi इंजन दिया गया है, जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर आधारित है. इस कार में ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन दिए गए हैं. कार का इंटीरियर और एक्सटीरियर बेहद शानदार है. कार की सीटें सफर को आरामदायक बनाती हैं. कंपनी का दावा है कि यह कार 24 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है. कार बाजार में कई वैरिएंट में उपलब्ध है. ज्यादा जानकारी के लिए आप इसकी वेबसाइट पर जा सकते हैं.

Maruti Suzuki Swift

मारुति सुजुकी की इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.50 लाख रुपये है. यह कार दोनों पेट्रोल और डीजल इंजन के वैरिएंट में उपलब्ध है. इसमें 1197 CC का दमदार इंजन दिया गया है. यह कार बेहद आकर्षक डिजाइन में उपलब्ध है, जो कई वैरिएंट के साथ लॉन्च की गई है. इस कार को भारतीय ग्राहक काफी पसंद करते हैं. स्विफ्ट में ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि यह कार 21 किमी प्रति लीटर का बेहतरीन माइलेज दे सकती है.

Hyundai Venue

हुंडई को कारें भारतीय बाजार में काफी धूम मचा रही हैं. हुंडई वेन्यू कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.88 लाख रुपये है. यह कार 1493 CC के पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है. हुंडई वेन्य कार भारत में 14 वैरिएंट में उपलब्ध है. यह 4 मीटर की कॉम्पैक्ट सब-एसयूवी कार है. इसमें ऑल-ब्लैक इंटीरियर लगा है, जिसे शानदार लुक दिया गया है. कार में ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि इस कार के कई वैरिएंट 23 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकते हैं.

Tata Nexon

टाटा नेक्सॉन टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जो पहली बार 2017 में लॉन्च हुई थी. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.10 लाख रुपये है. यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन के वैरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें 1199 CC का दमदार इंजन दिया गया है. इस कार में ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है. एक्सटीरियर और इंटीरियर भी काफी शानदार है. कंपनी का दावा है कि यह कार 22 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चलती कार में इंजन स्टॉप बटन तब जाए तो क्या होगा, जान लें?
चलती कार में इंजन स्टॉप बटन तब जाए तो क्या होगा, जान लें?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget