एक्सप्लोरर

Yamaha R3: शुरू हुई नई यामाहा R3 के लिए बुकिंग, इन खूबियों से लैस होगी यह आने वाली बाइक

Yamaha Upcoming Bikes: जापानी दोपहिया निर्माता यामाहा मोटर्स अगले कुछ महीनों में अपनी MT-03 स्पोर्ट्स नेकेड बाइक, MT-07 और MT-09 स्ट्रीट नेकेड बाइक को भी लॉन्च कर सकती है.

Yamaha R3 Booking: यमाहा की नई आने वाली बाइक R3 के लिए अनऑफिशियल बुकिंग शुरू हो चुकी है. हालांकि अभी इसकी लॉन्चिंग की तारीख की घोषणा नहीं हुई है. इसकी बुकिंग ग्राहक 5,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ कर सकते हैं. इसकी डिलीवरी जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में शुरू हो सकती है. कंपनी ने कुछ समय पहले एक डीलर सम्मेलन में अपनी R3, R7, R1M, MT-03, MT- 07 और MT-09 जैसी बाइक को प्रदर्शित किया था.  

इंजन

नई Yamaha R3 को पॉवर देने के लिए एक 321cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो 10,750rpm पर 42bhp की पॉवर और 9,000rpm पर 29.5Nm का टार्क जेनरेट कर सकता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स देखने को मिलेगा. इस बाइक की सीट की ऊंचाई 780mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 160mm, और व्हीलबेस 1380 mm है, और इसका वजन 169 किलोग्राम है. इसमें एक 14-लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक मिलेगा.

ब्रेक और सस्पेंशन

नई यामाहा बाइक में फ्रंट एक्सल पर अपसाइड-डाउन फोर्क और रियर एक्सल पर मोनोशॉक सस्पेंशन से दिया जाएगा. इसमें आगे 110/70-R17 और पीछे 140/70-R7 टायर मिलेंगे. ब्रेकिंग के लिए इसमें 298mm का फ्रंट और 220mm का रियर डिस्क ब्रेक मिलेगा.

किससे होगा मुकाबला?

लॉन्च होने के बाद नई यामाहा आर3 का मुकाबला कावासाकी निंजा 300, निंजा 400 और केटीएम आरसी 390 से होगा. कावासकी निंजा 300 में एक 296सीसी का इंजन मिलता है.

अन्य मॉडल्स की भी जल्द होगी लॉन्चिंग 

जापानी दोपहिया निर्माता यामाहा मोटर्स अगले कुछ महीनों में अपनी MT-03 स्पोर्ट्स नेकेड बाइक, MT-07 और MT-09 स्ट्रीट नेकेड बाइक को भी लॉन्च कर सकती है. यामाहा MT-07 में 73.4bhp/63Nm आउटपुट जेनरेट करने वाला एक 689cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा, जबकि MT-09 में 117bhp/93Nm आउटपुट जेनरेट करने वाला एक 890cc इनलाइन ट्रिपल-सिलेंडर इंजन मिलेगा. साथ ही कंपनी होंडा सीबीआर650आर और कावासाकी निन्जा 650 को टक्कर देने के लिए एक फुली फेयर्ड स्पोर्ट्सबाइक यामाहा आर7 को भी पेश करेगी. यामाहा, आर1एम सुपरबाइक की भी बहुत जल्द बिक्री शुरू करने वाली है. इसमें एक  998cc इनलाइन, 4-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 200bhp की पॉवर जेनरेट कर सकता है. यह बाइक भारत में सीबीयू रूट के जरिए आएगी और इनकी कीमत भी अधिक होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें :- खरीदना चाहते हैं एक सस्ता स्कूटर, तो बाजार में मौजूद हैं ये बेहतरीन विकल्प, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget