एक्सप्लोरर

Upcoming MPVs: भारतीय बाजार में आने वाली हैं 2 नई एमपीवी, जानिए स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स 

निसान इंडिया रेनॉ ट्राइबर पर बेस्ड मॉडल के साथ एंट्री-लेवल एमपीवी सेगमेंट में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है. इसकी कीमत भी ट्राइबर के समान रहने की उम्मीद है.

Upcoming MPV in India: भारत में, एसयूवी सेगमेंट में लगातार बाजार बढ़ोतरी के साथ ही एमपीवी सेगमेंट में भी काफी ग्रोथ हो रही है. इस सेगमेंट में फैमिली सेंट्रिक किआ कैरेंस, मारुति सुजुकी अर्टिगा, टोयोटा रुमियन और इनोवा क्रिस्टा/इनोवा हाइब्रिड जैसे पॉपुलर मॉडलों के साथ अपनी स्थिरता बनाए हुए है. ये एमपीवी अपनी प्रैक्टिकैलिटी, बड़े इंटीरियर और सिटी में आसान ड्राइविंग के लिए जानी जाती हैं. नई फैमिली कारों में प्रैक्टिकैलिटी और अफोर्डेबिल्टी चाहने वालों के लिए, मारुति सुजुकी और निसान 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले दो नए मॉडल पेश करने वाली हैं.

मारुति स्पेसिया-बेस्ड एमपीवी

मारुति सुजुकी की अपकमिंग एमपीवी, स्पेसिया पर बेस्ड होगी, जो फिलहाल जापानी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध मॉडल है. चार मीटर से कम लंबाई वाली एक मिनी एमपीवी के रूप में यह 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन की पेशकश करेगी. हालांकि आधिकारिक लॉन्च की टाइमलाइन की घोषणा अभी नहीं की गई है, इस मॉडल के अगले दो सालों के अंदर लॉन्च होने की उम्मीद है. नई मारुति मिनी एमपीवी में सुजुकी का नया Z-सीरीज़ 1.2L पेट्रोल इंजन मिल सकता है. रिपोर्टों से पता चलता है कि मारुति सुजुकी अपने मास-मार्केट प्रोडक्ट्स के लिए एक नया हाइब्रिड सिस्टम भी तैयार कर रही है, जिसमें टोयोटा की मजबूत हाइब्रिड तकनीक की तुलना में एक ज्यादा किफायती हाइब्रिड पावरट्रेन शामिल है. फ्रोंक्स फेसलिफ्ट मारुति सुजुकी के HEV (हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल) पावरट्रेन को पेश करने वाला पहला मॉडल होगा. इसके बाद न्यू जेनरेशन बलेनो, मिनी एमपीवी और स्विफ्ट को पेश किया जाएगा. नई मारुति फैमिली कार (एमपीवी) में ज्यादा माइलेज मिलने की उम्मीद है, जिसमें फ्यूल एफिशिएंसी 35 किमी प्रति लीटर से ज्यादा होगी. इसकी कीमतें 6 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है.

ट्राइबर-बेस्ड निसान एमपीवी

निसान इंडिया रेनॉ ट्राइबर पर बेस्ड मॉडल के साथ एंट्री-लेवल एमपीवी सेगमेंट में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है. इसकी कीमत भी ट्राइबर के समान रहने की उम्मीद है. निसान मैग्नाइट के डिजाइन और स्टाइलिंग डिटेल्स से प्रेरित होकर, यह समान प्लेटफॉर्म, कंपोनेंट्स और इंजन ऑप्शंस को शेयर करेगी. इस मॉडल में मैग्नाइट वाला 1.0L, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 71bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

यह भी पढ़ें -

मानसिक प्रताड़ना के लिए कारडीलर को चुकाना होगा 2 लाख का जुर्माना, उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget