एक्सप्लोरर

Tata Harrier EV: अपकमिंग टाटा हैरियर ईवी की डिजाइन डिटेल्स हुई लीक, जानिए क्या कुछ होगा खास

अपकमिंग हैरियर ईवी, टाटा के जेन II ईवी आर्किटेक्चर पर निर्मित है, जो नेक्सन ईवी वाले जेन I प्लेटफॉर्म का अपग्रेड वर्जन है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 60 kWh से 80 kWh तक के कई बैटरी विकल्प मिलेंगे.

Tata Harrier EV Design: टाटा मोटर्स लंबे समय से अपने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) रेंज के विस्तार की योजना बना रही है और यह कंपनी के ईवी वर्टिकल यानि Tata.ev के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस रीब्रांडेड यूनिट के तौर पर पहला लॉन्च पिछले साल सितंबर में बाजार में आई अपडेटेड नेक्सन ईवी थी. इसके बाद कंपनी ने अपनी इस योजना के तहत पिछले हफ्ते पंच ईवी को लॉन्च किया और 2024 में कुछ और ईवी मॉडल लॉन्च होने वाले हैं. इनमें कर्व इलेक्ट्रिक और ऑल-इलेक्ट्रिक हैरियर हैं. दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के कॉन्सेप्ट प्रोटोटाइप को पिछले साल ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था.

टाटा हैरियर ईवी का डिजाइन

अपकमिंग हैरियर ईवी की पेटेंट तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं. टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए एक डिजाइन पेटेंट दायर किया है. लेटेस्ट पेटेंट तस्वीरों से ऑल-इलेक्ट्रिक हैरियर के बहुत सारे स्टाइलिंग एलिमेंट्स खासकर एसयूवी के पिछले हिस्से का पता चलता है.

इस एसयूवी का डिजाइन प्रोफाइल और सिल्हूट इसके ICE मॉडल के समान हैं, जिसमें रूफ रेल्स के साथ पीछे की ओर स्लोप वाली रूफ, एक मजबूत शोल्डर लाइन और व्हील आर्च और डोर सिल्स पर मोटी ऑल-ब्लैक क्लैडिंग दिए गए हैं, जो इस एसयूवी के स्पोर्टियर अपील को बढ़ाते हैं. इसमें डीजल हैरियर के मुकाबले थोड़े अलग स्टार-पैटर्न डायमंड-कट अलॉय व्हील दिए गए हैं. 

अन्य हाइलाइट्स में एक इंटीग्रेटेड ब्रेक लैंप के साथ रूफ स्पॉइलर, एक शार्क फिन एंटीना, रैपराउंड एलईडी टेललाइट्स, एक फॉक्स स्किड प्लेट के साथ एक मोटा रियर बम्पर, वर्टिकल एलईडी रिफ्लेक्टर, टेलगेट की चौड़ाई में एक शाइनी ब्लैक पैनल और एक पैनोरामिक सनरूफ शामिल हैं. पहले सामने आई प्रोटोटाइप इमेजेस से पता चलता है कि इसके री डिजाइंड फ्रंट फेसिया फेसलिफ्टेड डीजल हैरियर के साथ मिलते जुलते हैं.

बैटरी स्पेक्स और रेंज

अपकमिंग हैरियर ईवी, टाटा के जेन II ईवी आर्किटेक्चर पर निर्मित है, जो नेक्सन ईवी वाले जेन I प्लेटफॉर्म का अपग्रेड वर्जन है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 60 kWh से 80 kWh तक के कई बैटरी विकल्प मिलेंगे, जिसमें एक बार चार्ज करने पर लगभग 400-500 किमी की रेंज मिलेगी. टाटा, अपनी हैरियर ईवी के साथ एक डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप पेश कर सकती है.

यह भी पढ़ें :- कल दो नई मोटरसाइकिल्स पेश करने को तैयार है हीरो मोटोकॉर्प, जानिए किन खूबियों से होंगी लैस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ABS से लेकर 360° कैमरा तक... मानसून में सबसे ज्यादा काम आते हैं कार के ये फीचर्स
ABS से लेकर 360° कैमरा तक... मानसून में सबसे ज्यादा काम आते हैं कार के ये फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget