एक्सप्लोरर

Mahindra XUV.e9: महिंद्रा XUV.e9 इलेक्ट्रिक एसयूवी की नई डिटेल्स आई सामने, जानिए क्या कुछ होगा खास

XUV.e9 के पावरट्रेन की डिटेल्स की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है, इसमें ड्यूल मोटर सेटअप के साथ 80kWh बैटरी पैक मिल सकता है, जो 230bhp से 350bhp के बीच पावर आउटपुट देने में सक्षम है.

Upcoming Mahindra Electric SUVs: महिंद्रा एंड महिंद्रा की 2024 में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक रेंज की शुरुआत करने की योजना का खुलासा बहुत पहले ही हो चुका था. इनोवेटिव आईएनजीएलओ प्लेटफॉर्म पर निर्मित इन नई इलेक्ट्रिक कारों को कंपनी ने दो सब-ब्रांडों; एक्सयूवी.ई और बीई में क्लासीफाइड किया है. कंपनी अपनी इस योजना को पूरा करने ओर तेजी से बढ़ रही है. इस रेंज में सबसे पहले महिंद्रा XUV.e8 आएगी, जो XUV700 एसयूवी का एक इलेक्ट्रिक मॉडल है, जो इस साल के अंत तक बाजार में आ सकती है. इसके अलावा एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी महिंद्रा XUV.e9 को भी कंपनी तैयार कर रही है.

डिजाइन 

पिछले साल विदेशों में एक टेस्ट म्यूल्स की झलक दिखने के बाद, इसके डिजाइन और इंटीरियर के बारे में काफी जानकारी मिली थी. महिंद्रा XUV.e9 ने अब एक डिजाइन पेटेंट रजिस्टर करने के साथ अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर लिया है, और इसे 2025 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. अब प्रोडक्शन मॉडल को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है. इस मॉडल के फ्रंट में एक क्लोज़्ड ग्रिल होगी जो फुल वाइड एलईडी बैंड और बम्पर-माउंटेड हेडलैंप से लैस होगी, जबकि कॉन्सेप्ट में हैलोजन हेडलाइट्स थीं, प्रोडक्शन मॉडल में एलईडी यूनिट्स मिल सकते हैं. डिजाइन में एक रेक्ड रूफलाइन होगी जो पीछे की ओर जाकर एक बड़े रियर स्पॉइलर से जुड़ी होगी, इसके अलावा इसमें फ्लश डोर हैंडल, एलईडी लाइट बार के साथ टेललाइट्स और ग्लॉस-ब्लैक क्लैडिंग जैसे एलिमेंट्स भी देखने को मिलेंगे.

फीचर्स

स्पाई शॉट्स से मिली जानकारी से संकेत मिलता है कि महिंद्रा XUV.e9 इलेक्ट्रिक एसयूवी हाई-डेफिनिशन 12.3-इंच डिस्प्ले पैनल के साथ आएगी, साथ ही इसमें 2-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, डिस्प्ले के ठीक नीचे स्थित दो डायल और एक सेंटर-कंसोल गियर शिफ्ट लीवर और ट्रैपेज़ॉइडल सेंट्रल एयर-कॉन वेंट मिलेगा. अपकमिंग महिंद्रा ईवी में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम तकनीक, एक हेड-अप डिस्प्ले (एचयूडी) के साथ नेविगेशन और वी2एल (वाहन-टू-लोड) जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. 

पावरट्रेन

XUV.e9 के पावरट्रेन की डिटेल्स की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है, इसमें ड्यूल मोटर सेटअप के साथ 80kWh बैटरी पैक मिल सकता है, जो 230bhp से 350bhp के बीच पावर आउटपुट देने में सक्षम है. इस एसयूवी में ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्ल्यूडी) सिस्टम मिलेगा, जिसमें लगभग 435 किमी से 450 किमी की रेंज और 200 किमी प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड मिल सकती है.

यह भी पढ़ें :- जल्द मिलने वाला है टाटा पंच को फेसलिफ्ट अपडेट, जानिए कब होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget