एक्सप्लोरर

Kia Carens: मात्र 2 लाख रुपये में घर ला सकते हैं नई किआ कैरेंस, बस करना होगा ये काम

इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का विकल्प मौजूद है. 21 Kmpl तक का माइलेज मिलता है. यह कार बेहतरीन लुक के साथ शानदार आधुनिक फीचर्स से लैस है. साथ ही इसमें काफी बड़ा स्पेस भी मिलता है. 

Kia Carens Car Loan: किआ मोटर्स की कारों की पूरी रेंज भारतीय बाजार में बहुत लोकप्रिय हैं. कंपनी एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट में कई मॉडल्स की बिक्री करती है. इसी क्रम में कंपनी की 7 सीटर एमपीवी कैरेंस को लोग खूब पसंद करते हैं और यह सेगमेंट में अग्रणी मारुति सुजुकी अर्टिगा को तगड़ी टक्कर देती है और इसकी हर महीने बड़ी संख्या में बिक्री होती है. इस कार में बेहतरीन फीचर्स और शानदार माइलेज मिलता है. ऐसे में यदि आप इस फेस्टिव सीजन नई किआ कैरेंस घर लाना चाहते हैं लेकिन आपका बजट कम है और आप इसे एकमुश्त भुगतान करके नहीं खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको इसके शुरूआती वेरिएंट के लिए डाउन पेमेंट, ईएमआई और लोन से जुड़ी डिटेल्स देने वाले हैं. 

प्राइस और स्पेसिफिकेशन

किआ कैरेंस देश में प्रीमियम, प्रेस्टिज, प्रेस्टिज प्लस, लग्जरी, लग्जरी ऑप्शनल और लग्जरी प्लस जैसे 6 ट्रिम लेवल में उपलब्ध है, जिसमें कुल 23 वेरिएंट्स मौजूद हैं. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 10.45 लाख रुपये से लेकर 19.45 लाख रुपये तक है. यह कार कुल 8 सिंगल टोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का विकल्प मौजूद है. 21 Kmpl तक का माइलेज मिलता है. यह कार बेहतरीन लुक के साथ शानदार आधुनिक फीचर्स से लैस है. साथ ही इसमें काफी बड़ा स्पेस भी मिलता है. 

फाइनेंस, डाउन पेमेंट और ईएमआई 

किआ कैरेंस के शुरुआती मॉडल प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 10.45 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है और इसकी ऑन-रोड कीमत 12,10,652 रुपये होती है. यदि आप इस वेरिएंट को खरीदने के लिए 2 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं तो आपको इसके लिए आपको 10,10,652 लाख रुपये का लोन लेना पड़ेगा. इसके बाद यदि आप 5 साल के लिए इस लोन के विकल्प को चुनते हैं तो लगभग 9 प्रतिशत की ब्याज दर से आपको अगले 60 महीनों तक प्रति माह 20,979 रुपये ईएमआई के तौर पर भुगतान करना होगा. यानि कुल अवधि में आपको लगभग 2.5 लाख रुपये ब्याज के तौर पर अतिरिक्त चुकाने होंगे. हालांकि आप इस पूरे स्कीम में अपने अनुसार बदलाव कर सकते हैं. गाड़ी को फाइनेंस कराने से पहले डीलरशिप पर इसकी पूरी जानकारी जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें :- भारत में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के ये हैं फायदे, आईसीई कारों के मुकाबले होती है भारी बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget