एक्सप्लोरर

Hyundai Tucson Facelift: नए अवतार में आ रही हुंडई टक्सन, खास बना रहे हैं ये बड़े बदलाव

2024 टक्सन में नई स्किड प्लेट के साथ आगे और पीछे के बंपर को री डिजाइंड किया गया है. आगे की तरफ, बड़ी डे-टाइम रनिंग लाइट्स हैं, और ग्रिल के भीतर हाफ मिरर इफेक्ट को बनाए रखा गया है,

2024 Hyundai Tucson: मौजूदा हुंडई टक्सन एक दमदार मिडसाइज एसयूवी है. हालांकि इसे ग्लोबल मार्केट में आए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन हुंडई ने प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए इसे नया रूप दिया है, जिसे यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों के लिए पेश किया गया है और इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा. आइए जानते हैं इस एसयूवी में क्या बदलाव हुए हैं. 

नया लुक

2024 टक्सन में नई स्किड प्लेट के साथ आगे और पीछे के बंपर को री डिजाइंड किया गया है. आगे की तरफ, बड़ी डे-टाइम रनिंग लाइट्स हैं, और ग्रिल के भीतर हाफ मिरर इफेक्ट को बनाए रखा गया है, जिसे पूरी रोशनी का एहसास कराने के लिए सरफ़ेस लाइट ट्रीटमेंट के साथ रिफाइंड किया गया था. मॉडल में री डिजाइंड अलॉय व्हील भी हैं. N लाइन वेरिएंट में डेडीकेटेड फ्रंट और रियर बंपर डिजाइन, अपडेटेड ग्रिल मेश, बेस मॉडल के समान डे-टाइम रनिंग लाइट्स, N लाइन 19-इंच अलॉय व्हील्स, बॉडी-कलर व्हील आर्च और साइड्स हैं.

नए फीचर

सीटों और सेंटर डोर ट्रिम के अलावा, डैशबोर्ड, सेंटर फ़ेशिया, स्टीयरिंग व्हील और सेंटर आर्मरेस्ट सहित इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं. क्रैश पैड को एक खुली ट्रे के साथ एक होरिजेंटल लेआउट के लिए फिर से डिजाइन किया गया है. ड्यूल ऑटोमेटिक टेंपरेचर कंट्रोल को भी एक नया डिस्प्ले मिला है. अन्य इंटीरियर बदलावों में एक नया आर्मरेस्ट, ऊपरी दरवाजे के ट्रिम में एक अपडेटेड डिजाइन शामिल है. सीटों को एक नए पैटर्न और नए मैटेरियल ऑप्शंस (कपड़े और चमड़े के कॉम्बिनेशन) के साथ मेकओवर भी मिलता है.

नई तकनीक

इस साल के अंत में, यह एसयूवी एक टेक बैंड की स्पेसिफिकेशन वाली हुंडई डिजिटल की 2.0 को सपोर्ट करेगी. यह डिजिटल-की तकनीक ट्रेडिशनल-की की आवश्यकता को समाप्त करती है, जिससे टक्सन को कुछ मीटर की दूरी से अनलॉक किया जा सकता है और वायरलेस चार्जिंग पैड पर स्मार्टफोन रखने की आवश्यकता के बिना स्टार्ट किया जा सकता है. एसयूवी हेडलाइट्स के लिए मैट्रिक्स बीम एलईडी तकनीक के साथ भी आएगी जो सड़क की स्थिति के एडजस्ट होती है ताकि सड़क पर दूसरों के लिए चमक कम हो सके.

नया इंजन

अपडेटेड टक्सन एक आईसीई, एक माइल्ड हाइब्रिड, एक प्योर हाइब्रिड और एक प्लग-इन हाइब्रिड के रूप में उपलब्ध है. टक्सन लाइन-अप में एक मुख्य बदलाव में इस साल के अंत में आने वाला 2WD प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट है.

यह भी पढ़ें - 

Mahindra XUV 3XO के इंटीरियर का हुआ खुलासा, 29 अप्रैल को होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget