एक्सप्लोरर

Auto Tips: सर्दियों में कार को भी होती है खास देखभाल की जरूरत, जानिए कैसे रख सकते हैं  कार का ख्याल

सर्दियों के मौसम में कार को भी एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है. दरअसल जिस तरह ज्यादा सर्दी हमें नुकसान पहुंचाती है उसी तरह कार पर भी इसका प्रभाव पड़ता है. इस सीजन में कार को अपटूडेट रखने से कई परेशानियों से बचा जा सकता है. चलिए जानते हैं सर्दियों में कार की कैसे की जा सकती है केयर

सर्दियों का मौसम पूरे शबाब पर है. इस मौसम में खुद को हाड़कंपा देने वाली ठंड से बचान के लिए हम गर्म कपड़ों का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी गाड़ियों या कारों को भी सर्दी में खास केयर की जरूरत होती है. दरअसल सर्दी के सीजन में कार का माइलेज काफी कम हो जाता है. सर्दी जितनी बढ़ेगी कार का माइलेज पर उतना ही ज्यादा प्रभाव पड़ता है. इसके अलावा भी सर्दियों के मौसम में कार में कई समस्याएं आ सकती हैं. चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जिन्हें फॉलो कर सर्दियों में कार की केयर की जा सकती है.

कार सर्विसिंग का रखें ख्याल

सर्दियों में कार की देखभाल में सबसे जरूरी टिप्स आता है कार सर्विसिंग. यह बेहद जरूरी होती है. आपकी कार एकदम अपटूडेट होनी चाहिए.कार के इंजन ऑयल को चेक करें. अगर इंजल ऑयल काफी पुराना हो गया है तो इसे फौरन बदलवा दें.

टायर चेक करें

ज्यादा ठंड होने का असर कार के टायरों पर भी पड़ता है. दरअसल तापमान कम होने की वजह से पहियें भी सुकड़ने लगते हैं इसका सीधा असर पहियों में भरी हवा पर होता है. इसलिए अपने कार के पहियों की हवा चेक करते रहें. जरूरत पड़ने पर मैकेनिक को जरूर दिखाये और अगर उन्हें बदलवाने की जरूर लगे तो बदला दें . ऐसा करने से गाड़ी चलाने के दौरान आपको पहियों से संबंधित किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

 बैटरी पर ध्यान देना जरूरी है

कार के मैकेनिज्म में सिर्फ दो तारों से जुड़ी बैटरी कार का अहम हिस्सा होती है. कार का स्टार्ट होना बैटरी पर ही निर्भर करता है. खासतौर पर सर्दियों के मौसम में कार की बैटरी को समय-समय पर चेक कराते रहें. बैटरी के टर्मिनल्स को एक ब्रश से साफ किया जा सकता है. अगर आपकी गाड़ी कम चलती है तो रोज एक बार इंजन को जरूर स्टार्ट करें ऐसा करने से बैटरी डिस्चार्ज नहीं होगी. सर्दियों के मौसम में तो इस बात का खास ख्याल रखें.

कार की बॉडी वैक्स

सर्दियों के मौसम में कार का पेंट फीका सा पड़ जाता है. इसलिए कार को शाइन कराते रहने के लिए बॉडी वैक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. कार धुलने के बाद फौरन बॉडी वैक्स का इस्तेमाल सही रहता है. ऐसा करने से आपकी कार चमचमाती नजर आएगी.

एयर फिल्टर

सर्दियो के सीजन में समय-समय पर कार के एयर फिल्टर को चेक कराते रहें. दरअसल जितना प्रेशर एसी चलाने में लगता है उतना ही प्रेशर गाड़ी में हीटर चलाने के दौरान भी लगता है. वहीं सर्दियों में गाड़ी पर जमी फॉग को हटाने के लिए भी एसी चलाया जाता है इसलिए जरूरी है कि एयर फिल्टर साफ हों.

 रेडिएटर को समय-समय पर कराते रहें चेक

सर्दियो में कार के रेडिएटर पर भी काफी प्रभाव पड़ता है. इसका सही लेवर पर भरा होना जरूरी है. अगर यह लीक होता है तो इसके कारण ट्रांसमिशन की समस्या उत्पन्न हो सकती है. इसलिए विंटर सीजन मं कार के रेडिएटर को समय-समय पर चेक करवाना जरूरी है.

ये भी पढ़ें

जानिए पहली बार ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का क्या है प्रोसेस, गलती करने पर फीस भी हो जाती है जब्त

नए साल पर खरीदें हाइब्रिड कार, जानिए माइलेज के अलावा और क्या हैं फायदे

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चार्जिंग की भी टेंशन खत्म, धूप से चलने वाला स्कूटर आ गया
अब चार्जिंग की भी टेंशन खत्म, धूप से चलने वाला स्कूटर आ गया
नई गाड़ियों में कैसे चलेगा V2V सिस्टम, कितनी होगी इसकी रेंज?
नई गाड़ियों में कैसे चलेगा V2V सिस्टम, कितनी होगी इसकी रेंज?
फुल चार्ज पर 421 KM रेंज, टाटा की इस EV पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट
फुल चार्ज पर 421 KM रेंज, टाटा की इस EV पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट
जुलाई में EV बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, फिर भी कौन रहा आगे?
जुलाई में EV बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, फिर भी कौन रहा आगे?

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget